Palwal / अतुल्य लोकतंत्र। स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर सुषमा चौधरी ने बताया की गत दिनांक 07.04.2025 को सिविल अस्पताल के प्रांगण में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया | जिसमें माननीय सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान मुख्य रूप से उपस्थित रहे, और उनके साथ SMO डॉ सुरेश कुमार और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राहुल भी उपस्थित रहे | सिविल सर्जन ने बताया कि 2025 की थीम (मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य) के महत्व को उजागर करने के लिए स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य चुना गया है |
सिविल सर्जन ने कहा स्वास्थ् और अच्छे स्वास्थ्य प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है | माननीय सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने सभी से आह्वान दिया कि अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखे | उन्होंने आज कल चल रहे ब्रेस्ट कैंसर पर भी चर्चा की, और इसके साथ साथ टी. बी, NCD प्रोग्राम के बारे में जागरूक किया | उन्होंने कहा बी. पी, शुगर दिनचर्या से सम्बंधित बीमारियाँ है | इसलिए उन्होंने अपनी दिनचर्या को दुरुस्त करने की हिदायत दी | उन्होंने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य ही सच्चा धन है, और यह पैसे से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है |
स्वस्थ रहने का मतलब है, स्वस्थ शरीर और दिमाग का होना | हमें हर दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए | अंत में माननीय सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने कहा कि स्वास्थ्य का मतलब यह नहीं है, कि हम शारीरिक बीमारियों से मुक्त हैं, इसमें मानसिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक कल्याण का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है| जिससे हमें स्वस्थ रहने के लिए इन सभी बीमारियाँ से बचाव करना जरुरी है |

