Palwal/ अतुल्य लोकतंत्र ब्यूरो: 14 सितंबर बृहस्पतिवार को के०सी०एम० पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया व अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाते हुए कक्षा नौवीं की छात्रा तमन्ना और यशवी ने मंच संचालन किया ।
कक्षा नवी की छात्रा जागृति ने समाचारों की प्रस्तुति दी व निशा ने हिंदी भाषा के ऊपर अपने सुविचार प्रस्तुत किए व ‘गुरु में संसार समाया’ विषय पर गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा नवी के ही छात्र विपिन ने हिंदी के दोहों की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक लघु नाटिका तथा मेहनत के महत्व को दर्शाते हुए एक नाटक की प्रस्तुति की गई ।
कक्षा नवी की छात्राओं लवलीना, मंजू ,तनीषा, भावना ने नृत्य प्रस्तुति दी । हिंदी भाषा के माध्यम से ही हम अपने विचारों को दूसरों तक सुलभ तरीके से पहुंचा सकते हैं। पदमा वाधवा ने हिंदी दिवस के ऊपर एक भाषण की शानदार प्रस्तुति दी व विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधक राम नारायण भारद्वाज, देव दत्त भारद्वाज व प्रधानाचार्य सुनील आर्य ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाइयां दी व हिंदी को जन-जन की भाषा बताया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन हिंदी के अध्यापक लतेश व तेजराम की देखरेख में हुआ।


