हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवम प्राचार्य को राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, भागीदारी और सहयोग के लिए सम्मानित किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बालिका विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा को परिषद के कार्यों के क्रियान्वन एवम सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राध्यापिका मनीषा, संगीत अध्यापिका हेमलता एवम विद्यालय की छात्राओं करिश्मा, कशिश, खुशबू, कृतिका, राधा, अंजली, संजना और खुशबू को भी मानद महासचिव रंजीता मेहता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राएं राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगतों में सदैव से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। बाल कल्याण परिषद एवं राज्य सरकार की व्यवस्थित योजनाओं में राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी शिक्षेतर गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन कर अधिकाधिक प्रतिभागिता कर रहे हैं। परिषद की महासचिव ने बालिकाओं को बाल कल्याण परिषद की आगामी गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा सभी से आग्रह किया कि वे हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की बालोपयोगी स्कीम्स और गतिविधियों का लाभ उठाएं ताकि सभी बच्चें बिना किसी भय और उत्पीड़न के देश की उन्नति में योगदान दे सके।
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।
Top News
- गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने करनाल में रोका, बोलीं- जिसे…
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में…
- Fatehpur Sikri News: दोस्तों को बुलाकर रास्ते में पीटा और…
- Manav Rachna University में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,…
- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शरद फाउंडेशन सदैव तत्पर :…
- विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यासागर ने…
- छोटे बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों के रंग बीतेंगे बाल…
- बाल भवन नूंह में इंडियन ऑयल आरएंडी फरीदाबाद के माध्यम से…
- प्रगतिशील किसान क्लब की मासिक बैठक का हुआ सफल आयोजन : डा.…
आज की खोज खबर (Search Top News)
POPULAR NEWS
दैनिक मासिक समाचार पत्र – Daily Monthly News
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | |||
5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 |
12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 |
19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |
26 | 27 | 28 | 29 | 30 |
Top Breaking News – Hindi
- बिजली विभाग हेल्पलाइन नंबर Helpline Number of Electricity in India (4,678)
- महाराष्ट्र : बीजेपी- शिवसेना की खींचतान के बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक (2,022)
- फरीदाबाद: पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, घर में अकेली रह गई 11 साल की बच्ची (1,655)
- अगर फेस्टिव सीजन में घर में करा रहे हैं कलर तो इन बातों का रखे ध्यान (1,449)
- शरद पवार ने NCP का अध्यक्ष पद छोड़ा , इस्तीफा देने का ऐलान किया (1,178)
Please Leave a News Review