पलवल/ पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत एवीटी हथीन ने 1 देशी कट्टा एवं 1 देशी पौना सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए एवीटी हथीन प्रभारी उप निरीक्षक दीपक गुलिया ने बताया कि दिनांक 31.07.24 को उनकी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल मुनफेद के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्र की सूचना के आधार पर थाना हथीन अंतर्गत हथीन पलवल रोड निर्माणाधीन नया बाईपास के पास सवारी के इन्तजार खडे आरोपी ईशा पुत्र फारूक निवासी वार्ड न0 31, नजदीक किले वाली मस्जिद सजंय कालोनी पलवल को अवैध हथियार 1 देशी कट्टा एवं 1 देशी पौना सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी बरामद हथियार बारे कोई लाईसेन्स व परमिट पेश नहीं कर सका।
प्रभारी ने बताया कि बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित थाना हथीन में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खंगाले गए अपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक आरोपी के खिलाफ दिल्ली,राजस्थान एवं हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट,जानलेवा हमला, अपहरण, रंगदारी, चोरी, अवैध हथियार रखना तथा मारपीट के 15 संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने पाए गए। गहन पूछताछ हेतु आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आज आरोपी को पेश अदालत करने कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


