गुरुग्राम (अतुल्य लोकतंत्र ) :30वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन NCSTC ,DST भारत सरकार एवं गुजरात कौंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा सयुंक्त रूप से साइंस सिटी गुजरात में पांच दिवसीय किया गयाI
हरियाणा से 21 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया कार्यक्रम में पूरे देश व खाड़ी देशों के लगभग 680 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया I
इसमें ग्ग्सस्स जैकबपुरा की 11 वी विज्ञान की छात्रा दिव्या तथा राधिका ने भौतिक विज्ञान की प्रध्यापिका अनुराधा के मार्गदर्शन में मासिक धर्म स्वछता प्रबंधन और अपशिष्ट निपटान विषय पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया इस प्रोजेक्ट के लिए 45 दिन का समय लगा I विषय से संबंधित समस्याओं का चयन करके बाल वैज्ञानिकों ने रचनात्मक एवं नवाचारी वैज्ञानिक समाधान दिए ।
कार्यक्रम के दौरान बाल वैज्ञानिकों को ऐतिहासिक स्थलों ,साबरमती आश्रम , अटल ब्रिज ,स्टेचू ऑफ़ यूनिटी , जंगल सफारी का भृमण कराया गया छात्रा दिव्या तथा राधिका तथा गाइड टीचर अनुराधा को इस शानदार प्रदर्शन के लिए पुरे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा के प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व तथा सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गयीं ।


