पलवल ब्यूरो/ पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्र मोहन पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत गत दिनांक 1 सितम्बर 2024 को थाना शहर पलवल अंतर्गत चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने पिस्टल एवं 3 कारतूस अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक रेनू शेखावत के अनुसार गत दिनांक 1 सितंबर को थाना शहर पलवल अंतर्गत चौकी भवन कुंड में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज अपनी टीम के साथ बराये गस्त क्राईम पडताल आलापुर फ्लाईओवर के पास मोजुद था जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो जावन लडके पंजाबी ढाबा के ऊपर THE MALIK HOTEL OYO के अन्दर है जिनके पास अवैध हथियार है।
सूचना के आधार पर टीम ने मौका पर पहुंचकर नियम अनुसार होटल मैनजर धैर्य के साथ दबीश देकर दोनों को काबु किया। काबू किए गए युवक प्रशांत निवासी बडौली की तलाशी में एक पिस्टल बिना मैगजीन मिली तथा दूसरे युवक संदीप उर्फ लाला निवासी गाव बडौली की तलाशी में उक्त पिस्टल की तीन जिन्दा कारतूस से लोडेड एक मैगजीन मिली। बरामद असला बारे आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट पेश न कर सके । अवैध हथियार को कब्जा में लेकर आरोपीयों के विरुद्ध थाना शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर बरामद अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


