पलवल (अतुल्य लोकतंत्र) मुकेश बघेल / डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने बताया कि जादू कला 64 कलाओं में से एक है। इसी कड़ी में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से पलवल के महाराणा प्रताप भवन में आगामी 6 से 09 जुलाई 2023 तक दोपहर 01 बजे तथा सायं 06 बजे जादूई शो का आयोजन किया जाएगा। इस जादूई शो में लोगों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस शो में विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। इस शो के दौरान जादूगर सम्राट शंकर दर्शकों को जनसंदेश भी देंगे, जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, जल संरक्षण, रक्तदान महादान, नशा से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण आदि विषय शामिल हैं। उन्होंने जिला के आमजन मानस से आह्वïान किया है कि वे इस जादूई शो में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
जादू कला 64 कलाओं में से एक : राकेश गौतम
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


