पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल/विधायक दीपक मंगला ने सोमवार को पलवल के वार्ड नंबर-15 में इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा बनाई जाने वाले रास्ते का विधिवत नारियल फोडकऱ शिलान्यास किया। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण कार्य पर लगभग 25लाख रुपए की लागत आएगी। यह रास्ता नगर परिषद पलवल द्वारा बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह यहां के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी इस रास्ते के बनने से यहां के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जितेंद्र तेवतिया ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ यशपाल उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता हरेंद्र तेवतिया ने किया
वार्ड 15 निवासियों ने विधायक दीपक मंगला और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का फूल माला और पगड़ी बांधकर स्वागत किया दीपक मंगला ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी विधानसभा में समान रूप से सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं विधायक दीपक मंगला ने कहा कि विकास कार्यों को पूरा करवाने में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। वार्ड 15 के वासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आप पार्षद को काम बताते जाइए और उनके अनुशंसा पर मैं आपके लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दूंगा आपके वार्ड के कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे इसका उन्होंने आश्वासन दिया उन्होने कहा पहले हैवी ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रैनिंग के लिए लोगों को बहादुरगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब यह सुविधा। इसके अलावा मुख्यमंत्री हरियाणा की घोषणा अनुसार जिला में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और उसके साथ ही ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल पलवल में पथरी के के ऑपरेशन की लिथोट्रिप्सी मशीन आ गई है जिससे बिना ऑपरेशन के पथरी निकाली जा सकेगी। विधायक दीपक मंगला ने लोगों से आह्वïान किया कि वे अपने बच्चों को दूधोला में स्थित श्री विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी में पढऩे जरूर भेजें। यह यूनिवर्सिटी जिला पलवल के लिए एक वरदान है। इस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल का विकास किया जाता है। उन्होंने बताया कि जो बच्चा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी में पढ़ेगा वह बच्चा अपने परिवार को भूखा नहीं रहने देगा, क्योंकि इसमें पढऩे वाला बच्चा या तो कहीं नौकरी पर लग जाएगा या अपने हाथ का दस्तकार बनकर अपने परिवार का गुजारा करने में सक्षम बनेगा। इसलिए उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और अपने बच्चों को उसमें पढऩे के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा की कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पैरिफिरल एक्सप्रेस-वे पर गांव पेलक में अलीगढ़ हाईवे पर इंटरचैंज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसे बनने से अलीगढ की ओर से आने वाले भारी वाहन पलवल में प्रवेश करे बगैर अपने गणतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे पलवल में भारी ट्रैफिक से बचाव होने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर उनके साथ पलवल निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन मुकेश सिंगला, पलवल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, पंडित राम शरण हीरालाल सुरेश माहोर किशन दत्त देवेंद्र शर्मा वेद प्रकाश धर्मवीर हवलदार कुमारपाल गहलोत वेद बघेल तेजवीर श्यामलाल पांचाल पार्षद हरिकिशन तेवतिया जगराम रविंद्र खेड़ी तेजपाल तेवतिया यशपाल कमरावली, वीरेंद्र शर्मा आजाद पाठक प्रवीण ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विधायक दीपक मंगला ने वार्ड 15 में किया विकास कार्यों के शिलान्यास
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


