• यश मैजिशियन है और मैं म्यूजिशियन: सुखविंदर सिंह
चंडीगढ़ ( अतुल्य लोकतंत्र ): दीपक शर्मा शक्ति/
पिछले दिनों एक ऐप के शुभारंभ के लिए मेहमान के तौर पर आए हुए प्रसिद्ध बॉलिवुड गायक सुखविंदर सिंह उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब कार्यक्रम में शामिल युवा इल्यूजियानिस्ट, माइंड रीडर एवं मैजिशियन यशवर्धन गुप्ता के द्वारा दिखाए गए मैजिक से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने युवा मैजिशियन यशवर्धन गुप्ता को बॉलिवुड बुलाने का वादा किया।
आपको बता दें चंडीगढ के पास मोहाली में रहने वाले युवा इल्यूजियानिस्ट, माइंड रीडर एवं मैजिशियन यशवर्धन गुप्ता बहुप्रतिभा के धनी हैं। उनका YWG नाम से यू ट्यूब चैनल भी है जिस पर 2 मिलियन व्यूज हैं।
इस अवसर पर युवा कलाकार यशवर्धन के माता पिता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यश बचपन से ही एक अलग प्रतिभा वाला बच्चा रहा है।
पिता पुनीत गुप्ता ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि हमारा पुत्र अपनी प्रतिभा से एक दिन देश का नाम रोशन करेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह के अलावा प्रीत हरपाल, अल्फाज, एवं जसवीर जस्सी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।


