Palwal / पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल चंद्र मोहन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में दिनांक 02.03.2025 को गाँव सौंध में पीड़ित आकाश पर गोली मारकर जानलेवा वारदात के दूसरे आरोपी को मुण्डकटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
थाना मुण्डकटी प्रभारी निरीक्षक रेणु शेखावत के अनुसार दिनांक 02.03.2025 को मामले में गाँव सौंध के रहने वाले संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा आकाश गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है वो अपने दोस्त की बहन की शादी में आया था। आज समय करीब 10:00 बजे सुबह वह अपने दोस्त सुनील के घर पर गया था, तो उसके पास फोन आया कि आकाश को सुनील के बाहर गोली लग गई है। सुनील ने बताया कि सुमित निवासी सौंध ने गोली मारी है। अब उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक जीतराम के नेतृत्व में गठित विवेचना इकाई ने चंद घंटों में ही वारदात में शामिल नामजद आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की।
प्रभारी थाना ने आगे बतलाया कि दिनांक 14 मार्च को विवेचना इकाई ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी गाँव सौंध निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने की नियत से प्लान अनुसार अपने अन्य साथी के साथ मिलकर यह वारदात करना बताया है।
वारदात में प्रयुक्त हथियार देशी कट्टा के बरामद करने तथा साथी आरोपी की पताजोही हेतु आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । मामले में फरार अन्य आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


