Palwal/ पलवल में फिर से एक बार प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी चौधरी चरण सिंह तेवतिया को सौप दी है. इससे पार्टी व् संगठन कार्यकर्ताओ में काफी जोश व् होसला बढ़ा है. शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित करने के उपलक्ष में असंख्य उत्साहित कार्यकर्ताओ ने पलवल शहर में विशाल रोड शो किया.
रोड शो की शुरुआत जिला अध्यक्ष द्वारा सीनियर सेकेन्डरी में स्तिथ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर हुई. यात्रा सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल आगरा चौक से शुरू होकर मीनार गेट के रास्ते कमेटी चौक से होती हुई हुडा सेक्टर 2 स्तिथ भाजपा कार्यालय तक गई. इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष तथा सभी भाजपा नेताओ के साथ साथ होडल विधायक जगदीश नैयर तथा हथीन विधायक प्रवीण डागर भी रहे.
भाजपा जिलाध्यक्ष के रोड शो में भारी तादाद में लोगो की भागीदारी दिखी. आगरा चौक से मीनार गेट तक गाडियों का काफिला शहर में दिखा. जगह जगह शहर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत व् सम्मान किया गया. उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ के होर्डिग पोस्टर पुरे शहर में लगे दिखे.
रोड शो के बाद वरिष्ट भाजपा नेताओ व् कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि में जिला कार्यालय पहुच विधिवत रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय की चोखट को नमन करते हुए अगले कार्यकाल के लिए एक बार पुनः अपनी जिम्मेदारी संभाली.
जिला कार्यालय पहुचने के बाद जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की वो इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष नायव सैनी व् केद्रीय मंत्री कृषणपाल गुर्जर के साथ शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद करता हु. उन्होंने कहा की ये रोड शो उनका नहीं बल्कि असंख्य देवतुल्य कार्यकर्ताओ का है और इस रोड शो से जिले में बीजेपी का चुनावी शंखनाद शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पलवल बीजेपी ने जिले में लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव की ताल भी ठोक दी है । पलवल भाजपा लोकसभा चुनाव के साथ साथ जिले की तीनो विधानसभा सीटों पर कमल खिलाकर पुनः एक बार अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।
उन्होंने बताया की हम सब कार्यकताओ के साथ केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । कांग्रेस सत्ता में थी तो भ्रष्टाचार चरम पर था है. किन्तु जब से भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में आई है विकास तेज होता है. यह अंतर स्पष्ट रूप से हमने देखा है। लोगों को यह समझाया जाएगा कि यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने जो कहा है वह किया है। पूर्व में जब नारे लगते थे गरीबी हटाएंगे, लेकिन गरीबी नहीं हटती थी, बल्कि गरीब व्यक्ति अपना वोट देकर मायूस महसूस करते थे। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा और सरकार की योजनाओं से गरीबी को दूर किया जा रहा है।
इस रोड शो में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, जिला महा मंत्री वीरपाल दीक्षित, राजेन्द्र बैंसला, भाजपा नेता हरेन्द्र रामरतन, भाजपा नेता भूपराम पाठक, तैयब हुसैन, जिला उपाधयक्ष महेंद्र भडाना, अजय डागर, राजीव कत्याल, नगर परिषद् चेयरमैन यशपाल, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, जिला सचिव सुनील ठेकेदार, भारत शर्मा, अतुल बघेल, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि सहरावत, युव जिलाध्यक्ष देवांशु गौड़, किसान जिला अध्यक्ष यशपाल मावई, एस सी जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार, राकेश गर्ग, दिनेश कौशिक, बलबीर आर्य, जगबीर चौहान, प्रेमराज तंवर, बच्चू , सभी प्रकोष्ट के अध्यक्ष व् उनकी टीम सुरेन्द्र तंवर, नरेश सेजवाल, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


