Palwal ( अतुल्य लोकतंत्र ): पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 10 मार्च 2022 को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन पलवल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलवल राजेश दुग्गल आईपीएस के दिशा निर्देश अनुसार महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस पावन अवसर पर महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने मातृशक्ति एवं नारी शक्ति को नमन कर एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं का महत्त्व और अधिकार के बारे में समाज में जागरुकता लाने के लिये प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष और खुले विचारों की सेलिब्रेट करने का दिन है।
महिला दिवस विश्व में बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया जाता है। आज नारी दुनिया के हर काम में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। इस दिन महिलाओं को उनके कानूनों के बारे में अवगत कराया जाता हैं।इस दिन को हम नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाते है।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली उन सभी राक्षसी सोच को मारना जरुरी है, जैसे – दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, वैश्यावृति, मानव तस्करी और ऐसे ही दूसरे विषय आदि शामिल है।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे आदि – ग्रंथों में नारी के महत्त्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर महिला के जीवन का अहम दिन होता है। इस दिन महिलाओं को सराहा जाता है उन्हें बताया जाता है कैसे वह बेटी, माँ बहु और अन्य रिश्तों को बाँध कर चलती है आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी कर यह न बताया हो की आज के ज़माने की महिला बेलन चलाने के साथ-साथ फाइटर प्लेन भी चला सकती है।
इस दौरान जिला पुलिस पलवल विभाग में कार्य को कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा से करने तथा कानून व व्यवस्था क्षेत्र में उत्कृष्ट में साहसिक प्रदर्शन करने पर महिला पुलिस कर्मचारियों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के साथ अन्य महिला पुलिस कर्मचारी व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल व स्कूल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।