पलवल: पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने बिहार से AMAZONE कंपनी के लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल फोन चोरी मामले में भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी पर शिकंजा कसते हुए चोरी के 58 मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब ₹35 लाख है भी बरामद किए हैं।
सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 27 जून को HC मनोज कुमार टीम साथ के बराए गस्त पड़ताल क्राइम नियर डबचिक होडल मोजूद था की मुखबर ने सुचना दी कि बंद बाड़ी ट्रको मे जो AMAZONE कम्पनी का सामान भरकर जाता है जो उनकी बाड़ी को काट कर ट्रक में भरे हुए सामान को चोरी कर लेते है। जो आज इसी प्रकार से चोरी किये हुए मोबाइलों को सकील पुत्र फजरुद्दीन निवासी निजामपुर थाना तावडू जिला नुह गाडी थार ब्लैक रंग में बेचने के लिए उटावड से होडल होते हुए कोसी की तरफ जाएगा। सूचना आधार पर टीम ने उजिना ड्रेन NH-19 पर नाका बंदी शुरू कर दी और होडल की तरफ से आने वाले वाहनों को चैक करना शुरू कर दिया जो करीब 25 मिनट बाद होडल की तरफ से एक थार गाडी ब्लैक रंग आती दिखाई दी जिसको नजदीक आने पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए काबू किया। काबू किये व्यक्ति ने अपना नाम सकील उपरोक्त बतलाया और थार गाडी को चैक किया तो गाडी पर आगे पीछे कोई नम्बर प्लेट नही मिली।
तलासी में थार गाडी अंदर प्लास्टिक के दो कट्टे में MI कम्पनी के 58 मोबाइल फोन सभी का माडल XIAOMI 14 CIVI मिले। जो उपरोक्त बरामद मोबाइलों बारे आरोपी सकिल उपरोक्त कोई बिल पेश नहीं कर सका। गहन पूछताछ में आरोपी सकिल उपरोक्त ने उक्त बरामद मोबाइल फ़ोनों को करीब डेड महीने पहले इलाका बारा चठी जिला गया बिहार से 6 टायरा कंटेनर से चोरी करना बतलाया। जो बरामदा 58 मोबाइलों व गाडी थार उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लेकर होडल थाना में मामला पंजीबद्ध किया गया।
क्राइम ब्रांच होडल ने आगे बतलाया कि मामले मे हेड कांस्टेबल रिन्कु के नेतृत्व मे गठित आगामी जाँच इकाई ने आरोपी को बाद गहन पूछताछ पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को अलग से दी गई है। चोरी नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


