पलवल। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस ने कहा कि किसी भी तरह का अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी। पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। लोगों से ये ही अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत काम करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि आगामी 2 मार्च को प्रस्तावित हथीन नगरपालिका चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। आमजन से अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों बारे पुलिस को सूचना देने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा आप नशा बेचने वालों सहित किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी, विशेष यूनिट, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नम्बर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।


