पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल/ सहायक कृषि अभियंता अमीन ने बताया कि स्कीम एसबी-89 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को निदेशालय से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार पलवल जिले में 22 किसानो को अनुदान पर टै्रक्टर दिए गए थे। इनका चयन अतिरिक्त उपायुक्त पलवल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया गया था।
उन्होंने बताया कि इन टै्रक्टरो का भौतिक सत्यापन आगामी 07 जून 2023 को दोपहर 02 बजे सेक्टर 02 में एडीसी पलवल की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित किसानों से आह्वïान किया है कि वे अपने टै्रक्टर के साथ-साथ अपना अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और टै्रक्टर की आर.सी. अवश्य साथ लाएं।
अनुसूचित जाति के किसान करवाएं टै्रक्टरो का भौतिक सत्यापन
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


