पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल/ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के चुनाव में रणवीर देवी जो क्षेत्र के वरिष्ठ नेता भगत सिंह घुघेरा की पत्नी है एकतरफा जीत हासिल करते हुए 16 वोटों से बंपर जीत हासिल की रणवीर देवी को 17 वोट हासिल हुए और अन्य उम्मीदवार को मात्र एक अपनी वोट से ही संतोष करना पड़ा जैसा कि गत दिनों जजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भगत सिंह घुघेरा को भाजपा में आना फलदाई साबित हुआ इतनी बड़ी जीत में निश्चित रूप से पलवल विधायक दीपक मंगला का राजनीतिक कौशल काम आया पलवल विधायक दीपक मंगला और हथीन विधायक प्रवीण डागर ने अपने अपने क्षेत्रों से ब्लॉक समिति सदस्यों को विश्वास में लेकर इस जीत में कामयाबी हासिल की इस जीत के तुरंत बाद सभी ब्लॉक समिति सदस्य नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ दीपक मंगला के निवास पर पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल मालाओं से एक दूसरे का धन्यवाद किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विधायक दीपक मंगला और विधायक प्रवीण डागर को श्रेय दिया कि उक्त नेताओं की कार्यशैली के परिणाम स्वरूप भाजपा की यह जीत गांव के विकास में सहायक सिद्ध होगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत नगर परिषद अध्यक्ष Dr यसपाल मुकेश सिंगला अविनाश शर्मा हरेंद्र तेवतिया मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला पार्षद हरकिशन तेवतिया जितेंद्र तेवतिया आदि उपस्थित रहे


