Haryana Aarakshan: हरियाणा की भाजपा सरकार (Haryana BJP) ने आरक्षण (Aarakshan) के मामले में साहसिक निर्णय किया है, जो देश की सभी सरकारों के लिए अनुकरणीय है। जब समाजवादी नेता डॉ. लोहिया कहा करते थे कि ‘पिछड़े पावें सौ में साठ’ तो मेरे-जैसे नौजवान उनका डटकर समर्थन करते थे, फिर प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh) ने जब आरक्षण का कानून (Reservation law) बनाया तो उसका समर्थन भी बड़ी-बड़ी जनसभाओं में हमने किया । लेकिन हमने महसूस किया कि हमारे समाज के जिन लोगों के साथ सदियों से अन्याय हुआ है, उन्हें जातीय आधार पर आरक्षण देने से सिर्फ मुट्ठीभर लोगों को न्याय मिलेगा । लेकिन जो वास्तव में पिछड़े हैं, गरीब हैं, ग्रामीण हैं, अशिक्षित हैं और मेहनतकश हैं । वे सब सदियों से जहां पड़े हुए हैं, वहीं पड़े रहेंगे। उन सबका उद्धार होना बेहद जरुरी है।
हरियाणा में आरक्षण बना बेहतर
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


