पलवल,11 नवम्बर। सरल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं व सेवाओं से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों का समाधान निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करे। सरल पोर्टल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत भी अधिसूचित किया जा चुका है।
अंकिता अधिकारी गुरूवार को अपने कार्यालय में सरल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के संबंध में विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने विभागों की योजनाओं व सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत अधिसूचित करने से संबंधित सभी विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की गहनाता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को निपटाने के लिए समय सीमा के अनुसार कार्यवाही करके आवेदनों के तहत निर्धारित समयावधि में योजनाओं का लाभ दिया जाए, क्योंकि राज्य स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग होती है और उसी आधार पर जिला की रैकिंग भी आती है। जिले को टॉप रैकिंग में रखना है, इसलिए सभी संबंधित विभाग त्वरित कार्यवाही को अमल में लाएं।
सरल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की की समीक्षा
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


