पलवल / SPS International School, Palwal द्वारा 2nd Future Leaders Scholarship Test 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य मेधावी, प्रतिभाशाली एवं भविष्य-क्षम विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्याधारित शिक्षा से जोड़ना है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय द्वारा 21 दिसम्बर 2025 को 1st Future Leaders Scholarship Test का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पूर्व की भांति इस बार भी यह परीक्षा कक्षा Nursery से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहभागिता अपेक्षित है। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल अंक अर्जित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्पष्ट सोच के साथ जीवन के लिए तैयार करना आवश्यक है।Future Leaders Scholarship Test इसी दृष्टिकोण को साकार करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्रवृत्ति मापदंड इस परीक्षा के आधार पर विद्यालय द्वारा निम्नलिखित छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएँगी:
- 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100% तक छात्रवृत्ति
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 90% तक छात्रवृत्ति
- राष्ट्रीय स्तर पर खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को 100% तक छात्रवृत्ति
छात्रवृत्ति का निर्धारण मेरिट, क्षमता एवं समग्र मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। SPS International School वर्तमान में NEP Hybrid Learning Model के अंतर्गत शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान दिया जाता है:
- Concept-based एवं application-oriented learning
- Communication skills एवं critical thinking
- Artificial Intelligence (AI) awareness
- Emotional एवं Spiritual Intelligence
- अनुशासन एवं जीवन कौशल
विद्यालय के Chairperson श्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा: “हमारा विश्वास है कि प्रत्येक बच्चा विशेष प्रतिभा लेकर जन्म लेता है। हमारा प्रयास है कि हम उस प्रतिभा को पहचानें, प्रोत्साहित करें और सही दिशा प्रदान करें। यह छात्रवृत्ति परीक्षा उसी दृष्टिकोण का सशक्त परिणाम है।” विद्यालय अभिभावकों को यह आश्वासन देता है कि SPS International School में:
- शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
- बच्चों को AI के युग में सुरक्षित, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाया जाता है।
परीक्षा विवरण एवं आवेदन प्रक्रिया 2nd Future Leaders Scholarship Test 2026 दिनांक : सोमवार, 26 जनवरी 2026 समय : प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक स्थान : SPS International School, Palwal इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन लिंक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से जुड़ सकते हैं । 2nd Future Leaders Scholarship Test 2026 यह दर्शाता है कि पालवल क्षेत्र में शिक्षा को लेकर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में गहरी जागरूकता है। SPS International School भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सामाजिक पहलों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।


