हरियाणा के नूंह में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हैं। गुरुवार की रात लड़का होने की खुशी में कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव हुआ। आरोप है कि शहर की बड़ी मस्जिद-मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। पथराव में 9 महिलाओं को चोटें आई।
वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई। नूंह SP नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि मदरसे के अंदर सीसीटीवी फुटेज के जरिए 3 लड़के सामने आए हैं। जिनकी पहचान की गई है। तीनों को राउंडअप किया गया है। इन्हीं कोर्ट में पेश किया जाएगा। लड़के नाबालिग हैं। इसने पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 8 महिलाओं ने MLR कटवाई है। SC-ST एक्ट सहित कई धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं DC धीरेंद्र खड़गटा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। जुम्मे की नमाज के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।


