पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र)मुकेश बघेल /सरस्वती महिला महाविद्यालय में जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है । आज शिविर के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र पलवल की निदेशक मनीषा मंगला ने ट्रेनिंग ले रहे छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूक किया।
वही कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता डॉ प्रशांत गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं को रक्तदान और मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक किया। डॉ गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं से रक्तदान करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के लिए साडे 12 ग्राम हिमोग्लोबिन 55 से 60 किलो वजन 50 से कम उम्र किसी तरह की कोई दवाई गोली का प्रयोग ना करता हो एवं किसी लंबी बीमारी से ग्रस्त ना हो और कोई ऑपरेशन ना हुआ हो ऐसे व्यक्ति प्रत्येक 3 महीने में रक्तदान कर सकते हैं।
वही जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्र छात्राओं को फर्स्ट एड, नशा मुक्ति रोड सेफ्टी जैसे विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया कार्यक्रम में मधु डागर मनोविज्ञान स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति एवं मानसिक तनाव को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
सुमित्रा एएसआई एवं अनीता एएसआई ने महिला सुरक्षा एवं दुर्गा ऐप को लेकर सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया। साक्षी सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय हथीन में सामान्य जागरूकता को लेकर सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
सीता इंदीवर बाल संरक्षण अधिकारी ने बाल संरक्षण को लेकर, विक्रम सिंह यात्री वरिष्ठ प्रवक्ता फर्स्ट एड ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया।वहीं कुसुम ग्रोवर अनीता मिश्रा ने भी मानवता एवं बुजुर्गों के सम्मान को लेकर जागरूक किया।
शिविर के सफल आयोजन में सोनिया भारद्धाज, नमृता जांगिड़, अंकित सौरोत, पूनम पांचाल, नितिन कुमार ने नशा मुक्त भारत बनाने, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय बारे शपथ कराई।


