logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा

एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन

Deepak Sharma
Last updated: 19 February, 2026
By Deepak Sharma
67 Views
Share
4 Min Read
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
SHARE

पलवल। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक विदेशी भाषा अनिवार्य करने वाले श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने स्कूली विद्यार्थियों में विदेशी भाषाओं के प्रति दिलचस्पी पैदा करने की अनोखी पहल की है। इस कड़ी में अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में जर्मन और जापानी भाषा के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने उद्घाटन सत्र में कहा कि भाषा किसी भी संस्कृति का रोडमैप होती है। वर्तमान में भाषा करियर के लिहाज से सशक्त माध्यम है। डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने कहा कि विद्यार्थी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर विदेशी भाषाओं में अपना करियर बना सकते हैं। ऑन डी जॉब ट्रेनिंग के लिए एसवीएसयू के साथ बहुत बड़े इंडस्ट्री पार्टनर जुड़े हुए हैं।
अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं के प्रति प्रेरित किया और अपनी उपस्थिति से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाया। प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इंडस्ट्री से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया और उनकी भूमिका की सराहना की।
कॉन्सेंट्रिक्स की डिप्टी मैनेजर निमिषा चोपड़ा ने विद्यार्थियों के समक्ष यूरोप की अर्थव्यवस्था के बारे में तथ्य प्रस्तुत करते हुए अर्थव्यवस्था में जर्मन भाषा के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने टूरिज्म, पत्रकारिता, मेडिकल के क्षेत्र में इस भाषा से संबंधित रोजगार की असीम संभावनाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। अमेज़न कंपनी से आए लक्ष्मण कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने किस प्रकार पलवल में रहते हुए विदेशी भाषाओं को सीख कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त किए। इसके बाद आईआईएलएम विश्वविद्यालय गुरुग्राम से आए लोकेश साहू ने फ्रेंच भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भाषा विश्व के 29 देशों की आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग की जाती है। उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नए सत्र से प्रारंभ होने वाले फ्रेंच भाषा की ग्रेजुएशन डिग्री के फायदों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने किस प्रकार यहां से जर्मन भाषा सीखकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त किए हैं। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के जापानी भाषा की प्रोफ़ेसर मीवा शशाकी ने विश्व में जापानी भाषा से संबंधित रोजगार के विस्तृत क्षेत्र पर बात की। विद्यार्थियों ने जापानी एवं जर्मन भाषा में गीत भी प्रस्तुत किए। डॉ. नकुल ने विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के बारे में एवं दाखिल प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जापानी और जर्मन भाषा एवं संस्कृति पर आधारित प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित किए। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को इस आयोजन के लिए बधाई दी। डॉ. भावना रूपराई ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. कल्पना महेश्वरी, मीनाक्षी कौल, राहुल मालिक, प्रियम श्योराण, डॉ. नेहा और मनमीत कौर भी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Supreme Court said – if people get free food then why will they work सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे
Next Article Qualification test of drogue parachute for Gaganyaan mission successful गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad
The 39th Surajkund International Self-Reliant Crafts Fair was inaugurated in a grand manner at Surajkund.
सूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाज
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
More than two thousand policemen will be deployed for security at the Surajkund fair.
सूरजकुंड मेले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

३० वर्ष पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता मास्टर त्रिलोक चंद तँवर ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Girls showed their talent in mehendi and nail art competitions
महेंदी और नेल आर्ट प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Former MLA Anand Kaushik merged into the five elements.
Faridabad

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक

89 Views
7 hours ago
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
हरियाणा

एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन

82 Views
9 hours ago
Under HUDCO's CSR initiative, a camp was organized for distribution of assistive devices to Divyangjan.
Faridabad

हुडको की सीएसआर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण हेतु शिविर का आयोजन

80 Views
9 hours ago
Deendayal Upadhyay district level training camp will be organised at Atal Kamal on February 21: Pankaj Pujan Rampal
Faridabad

21 फरवरी को ‘अटल कमल’ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का होगा आयोजन: पंकज पूजन रामपाल 

72 Views
9 hours ago
National Lok Adalat will be organised in Faridabad district on 14th March.
Faridabad

जिला फरीदाबाद में 14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 

74 Views
9 hours ago
CAQM is also being monitored from the Prime Minister's Office: D.S. Dhesi
Faridabad

प्रधानमंत्री कार्यालय से भी हो रही CAQM की निगरानी : डी.एस. ढेसी

196 Views
1 day ago
Smart City initiative of Palwal Municipal Council will transform the urban landscape of Palwal
हरियाणा

पलवल नगर परिषद की स्मार्ट सिटी आधारित पहल से बदलेगा पलवल का शहरी स्वरूप

206 Views
1 day ago
A fire broke out in a hut at the Surajkund Mela complex due to a spark from a machine.
Faridabad

सूरजकुंड मेला परिसर में मशीन की चिंगारी से हट में लगी आग

216 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Himanta said – sent Gogoi's case along with evidence to the Center
हिमंता बोले- गोगोई का केस सबूत समेत केंद्र को भेजा
2 days ago
Rahul Gandhi met the leaders of farmers' organizations: said – there will be no compromise on farmers' interests.
राहुल गांधी किसान संगठनों के नेताओं से मिले, बोले- किसान हितों से समझौता नहीं
6 days ago
Himanta shooting video case: Supreme Court refuses to hear
हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
3 days ago
Assam Assembly elections may be held in a single phase: Voting possible in the first week of April
असम विधानसभा चुनाव सिंगल फेज में हो सकता है, अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग संभव
2 days ago
AAIB joins probe into Ajit Pawar plane crash: DGCA says digital flight data recorder data found
अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में AAIB जुटी, DGCA बोला- डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा मिला
2 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account