
पलवल : हरियाणा कौशल विकास मिशन व एलिमेंट्री एजुकेशन विभाग हरियाणा द्वारा छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए पलवल, फरीदाबाद व मेवात जिले में 5000 छात्राओं के लिए शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत पलवल के
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मेटकॉग्स वर्ल्ड के साथ मिलकर हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल व युवा राज्यमंत्री गौरव गौतम जी की माता भरी श्रीमती रतन देवी वशिष्ठ अतिथि पलवल जिले की अतिरिक्त उपायुक्त डॉ सुभीता ढाका आईएएस , अचसडीएम की जॉइंट डायरेक्टर शिखा गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी श्री दयानंद , मेटकॉग्स वर्ल्ड की डायरेक्टर सुश्री विजयश्री अत्री जी मौजूद रही।
कार्यक्रम संयोजक विजयश्री अत्रि जी ने बताया कि आने वाले 5 दिनों में छात्राओं को पांच अलग-अलग मॉडल्स जिसमें सेनेटरी हाइजीन, पोक्सो ,बाल अधिकार, व पॉश एक्ट के बारे में बताया जाएगा । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडीसी सुभीता ढाका जी ने बताया की छात्राओं के लिए ऐसे जागरूकता वाले कार्यक्रम आयोजित होना बहुत जरूरी है और समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का विकास होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रतन देवी जी ने बताया की बालिकाओं के लिए जरूरी है मानसिक तौर पर जागरूक रहना एचएसडीएम की जॉइंट डायरेक्टर शिखा गुप्ता जी ने बताया की सीडीएम द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर ये कार्यक्रम विशेष तौर पर छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे साथ ही संभार्य फाउंडेशन से नीरज मौजूद रही । मुख्य ट्रेनर के तौर पर शशांक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, मंच संचालन अरविंद गौतम जी ने किया।


