-ग्रामीण क्षेत्र का आर्थिक विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी गतिविधियां
पलवल, 11 अक्तूबर। उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में केंद्र सरकार की पहल पर राज्य सरकार द्वारा गठित जिला सहकारी विकास कमेटी (डीसीडीसी) की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला में कार्यरत करीब 23 बहु-उद्देश्य प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों लि. को कॉमन सर्विस सेंटर, जन औषधि केंद्र, पैट्रोल पंप, एल.पी.जी गैस ऐजेन्सी, दुग्ध डेयरी तथा मत्स्य पालन संबंधी आर्थिक गतिविधियां करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को गांव में ही इन जन सुविधाओं का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां देवेंद्र बेनीवाल, सहकारी समिति पलवल के विभिन्न सदस्य, सहकारी समिति निरीक्षक संदीप सिंगला, नाबार्ड के एजीएम विनय कुमार त्रिपाठी, कृषि उपनिदेशक डा. बाबूलाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोडा, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डा. चंद्रभान, डीएम सीएससी संजीव डागर समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।


