पलवल/ आज वीरवार को दक्षिण मंडल, रेवाड़ी की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नाजनीन भसीन, आईपीएस ने जिला पलवल का दौरा किया। उनके जिला पलवल पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस ने स्वागत किया। आईजीपी के इस दौरे का उद्देश्य पुलिस कार्यालय के कामकाज और व्यवस्था का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत IGP ने जिला पलवल में बरामद कुल 32 लंबित मदो से संबंधित मादक पदार्थ मदों का निरीक्षण किया जो ठीक प्रकार से पाया गया। आईजीपी महोदया ने लंबित मादक पदार्थों का निस्तारण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि इन लंबित 32 मदों में लाखों रुपए के मादक पदार्थ गांजा-529.072 किलोग्राम,पोप्पी हस्क-34.735 किलोग्राम,सुल्फा/चरस-2.894 किलोग्राम,अफीम- 114 ग्राम,स्मैक/हेरोइन/चिट्टा- 531 ग्राम,प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन्स-64 तथा प्रतिबंधित बोतल-1268 शामिल है।
IGP महोदया ने अपनी मौजूदगी में इलैक्ट्रोनिक कांटा से मदों का वजन चैक कराया। IGP महोदया ने पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा मादक पदाथों की बरामदगी तथा नशे के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की। जिला पलवल पुलिस द्वारा अब तक करोड़ों रुपए के मादक पदार्थों को सेक्टर 37 गुरुग्राम की कंपनी में उच्च अधिकारियों की निगरानी में नष्ट कर दिया गया है।
इस अवसर पर वरुण सिंगला IPS एसपी पलवल, एडिशनल एसपी ममता खरब,डीएसपी मुख्यालय पलवल अनिल कुमार, डीएसपी पलवल मनोज वर्मा, डीएसपी सदर पलवल नरेंद्र कुमार, एएसआई रवि दत्त प्रवाचक आईजीपी सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


