गुरुग्राम (अतुल्य लोकतंत्र): रा क व मा विद्यालय जैकबपुरा में डिप्टी कमिश्नर जगदीप सिंह , रिटायर्ड तहसीलदार फारुख , रिटायर्ड आई एफ एस, व पत्रकार और लेखक पवन कुमार बंसल ,आदि विभिन्न समाज सेवियों द्वारा जरूरत मन्द छात्राओं को सर्दी के प्रकोप को देखते हुए 200 स्वेटर दान में दिए जिन्हें आज विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व ने अपने स्टाफ की उपस्थिति में छत्राओं को वितरित किए ।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व ने उपरोक्त सभी दानदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया व इस मुहिम को सफल बनाने में विद्यालय की एबीआरसी सुनीता जिनका विशेष योगदान रहा है उनको भी हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
इस शुभ अवसर वरिष्ठ प्रवक्ता कमलेश , प्रवक्ता रामकिशन वत्स , प्रवक्ता नवीन कुमार भारद्वाज , प्रवक्ता डॉ ओमवीर , प्रवक्ता ओम प्रकाश ,प्रवक्ता डॉक्टर एकता , प्रवक्ता हेमंत ,प्रवक्ता पूजा सिरोहा , प्रवक्ता सरिता , प्रवक्ता तन्नू राठी जी, प्रवक्ता उर्मिला शर्मा उपस्थित रहे ।


