पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के निर्देेशानुसार जिला पलवल में पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड हवाबाजी एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिला पलवल पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये केवल मार्च माह में ही 11405 वाहनों के चालान करते हुए 76 वाहन इंपाउंड किए गए। चालान में मुख्यतः ड्रंकन ड्राइविंग-440, विदाउट नंबर प्लेट-211, गलत लाइन के-5384, ट्रिपल राइडिंग-723, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल-20, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी-76, ओवर स्पीड-422 एवं विदाउट हेलमेट-2441 है। साथ ही इन पर 1,73,99,400 रुपए का जुर्माना किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने जिला पलवल की आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करें तथा अपने व औरों के जीवन को बचाएं, शराब का सेवन कर कभी वाहन ना चलाएं। पुलिस कप्तान पलवल ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल पलवल पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।


