पलवल : केसीएम वर्ल्ड स्कूल में आज शिक्षकों के लिए फ्यूचर सिटीजनशिप प्रोग्राम(मूल्य शिक्षा) पर एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नंदिनी शेषाद्री एवं श्री धर्मेंद्र पांडे द्वारा किया गया, जो विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ वैल्यूज, रामकृष्ण मिशन से संबद्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स परसन ने शिक्षकों को मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति असीम संभावनाओं और ऊर्जा का भंडार है, आवश्यकता है उसे सही दिशा देकर उसके भीतर छिपी क्षमताओं को उजागर करने की। उन्होंने यह भी बताया कि मूल्य सिखाए नहीं जाते, बल्कि अनुभव और वातावरण के माध्यम से आत्मसात किए जाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों में सही मूल्यों का विकास हो सके और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मूल्य-आधारित शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नई दृष्टि प्राप्त की।


