Palwal / पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल चंद्र मोहन के कुशल नेतृत्व में जारी “होगा हर अपराधी का हिसाब” अभियान अंतर्गत जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में मुंडकटी थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के लूट मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है।
मुंडकटी थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू शेखावत के अनुसार मामले में गत 25 जुलाई 2021 को फरीदाबाद निवासी भीम सिंह ने थाना मुन्डकटी में दी शिकायत में बताया कि वह दिनांक 24/07/21 को शनिदेव की परिक्रमा लगा कर अपनी मोटर साइकिल No. HR29AV-3396 पलसर से वापिस घर के लिए आ रहे थे जो साथ में उसके चाचा के लड़के कर्मवीर व श्यामवीर भी थे जब समय करीब रात को समय 1:30 AM पर जब हम सराय पुल के साथ पहुंचे तो चाचा के लडके को उलटी लगी थी तो सराय पुल के ऊपर साइड में रुक गये और आगे से मोटर साइकिल पर तीन लडके आये और हमारे साथ मारपीट करके मोटर साइकिल व 2 मोबाईल व 1000/- रुपये छीन कर ले गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए पहले ही दो आरोपियों कैलाश नगर पलवल निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमी तथा NIT फरिदाबाद निवासी पवन को नियम अनुसार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से छीनी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले में विवेचना कर रहे सहायक उप निरीक्षक राजू सिंह ने इस मामले में लगभग 4 साल से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को 27 मार्च को नियमानुसार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कृष्ण उर्फ काला निवासी पालडी के रूप में हुई है। अपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसके अलावा उत्तर प्रदेश तथा जिला पलवल के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या, अवैध हथियार रखना आदि संगीन धाराओं में दर्ज आधा दर्जन मामले अंकित है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना पुलिस को अलग से दी गई है। आरोपी को पुलिस रिमांड उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


