Palwal / आज पलवल की श्यामा कुंज वाटिका में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रभारी एवं आदमपुर विधानसभा से विधायक भव्य बिश्नोई ने शिरकत की। जहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम तथा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र चौधरी रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के हरियाणा प्रभारी एवं आदमपुर विधानसभा से विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि पूर्व की सरकार में सरकारी पैसे से नेताओं की जेब भरी जाती थी। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, लेकिन जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। तब से देश और प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया है। आज भारत देश की विदेश तक एक अलग पहचान है। पूर्व की सरकार में भारत देश में आतंकवाद कब बोलबाला था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। पहले कश्मीर में सैनिकों पर पत्थर बाजी की जाती थी। लेकिन धारा 370 हटाने के बाद आज कश्मीर में कोई सैनिकों पर पत्थर बाजी करने की हिम्मत भी नहीं करता है। आज हमारे भारत देश का प्रधानमंत्री विरोधियों की आंखों में आंख मिलाने की हिम्मत रखता है।
भारत देश आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। बिश्नोई ने कहा कि युवा देश का भविष्य के साथ-साथ रीड की हड्डी भी हैं, इसलिए वह कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं से यह अपील करते हैं कि वह आगामी 25 मई तक लोगों को जागरुक करे कि वह 25 मई को कमल के निशान का बटन दबाकर मोदी सरकार बनाने का काम करें। बिश्नोई ने कहा हरियाणा प्रदेश 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत होगी और तीसरी बार भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे और फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर भी रिकॉर्ड तोड़ वोटो से अपनी जीत दर्ज करेंगे। जिसमें खासकर युवाओं का विशेष योगदान रहेगा। क्योंकि भारत देश की जनता का अब कांग्रेस पार्टी से भरोसा और विश्वास उठ चुका है।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेता में देश और प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं आज भारत देश सशक्त और मजबूत है मोदी की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम किया कश्मीर से धारा 370 हटाई भारतीय सेना को मजबूत करने का काम किया, आज पाकिस्तान की इतनी हिम्मत भी नहीं होती है कि वह हमारी तरफ आंख उठाकर भी देख ले। गौरव गौतम ने युवाओें से अपील करते हुए कहा कि भारत देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए आगामी 25 मई को भाजपा को वोट दे, साथ ही और लोगों को भी वोट करने के लिए जागरूक करें।


