logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: दिल्ली में आज गिर सकते हैं ओले, हिमाचल में बारिश का अनुमान, पढ़ें अगले 72 घंटे का अलर्ट
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » दिल्ली में आज गिर सकते हैं ओले, हिमाचल में बारिश का अनुमान, पढ़ें अगले 72 घंटे का अलर्ट
Weather

दिल्ली में आज गिर सकते हैं ओले, हिमाचल में बारिश का अनुमान, पढ़ें अगले 72 घंटे का अलर्ट

Deepak Sharma
Last updated: 4 January, 2021
By Deepak Sharma
1.6k Views
Share
8 Min Read
Air Quality Index (AQI) एक्यूआई पहुंचा 415 पर, जहरीली हवा
File Photo
SHARE

New Delhi/Atulya Loktantra News : मौसम ने कहर ढा रखा है. कड़ाके की सर्दी में सिहरते उत्तर भारत पर अब बारिश की मार भी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को करीब 3 घंटे तक बारिश हुई. आज भी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश पंजाब-हरियाणा के साथ पहाड़ी इलाकों में भी यही हालात दिखे.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज भी बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ओले भी गिरेंगे. वहीं पंजाब, हरियाणा समेत तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश का अलर्ट है. दो-तीन दिनों तक बारिश के दौर के बाद फिर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा, यानि सर्द आफत का फिलहाल कोई अंत नहीं है.

अगले 4 दिन दिल्ली पर भारी
इस बीच मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 4 दिन दिल्ली पर भारी पड़ेंगे. विभाग ने पहले भी इसकी चेतावनी दी थी जो सच साबित होती दिख रही है. मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है कि आज दिल्ली एनसीआर में ओले गिरेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ अपने उच्च स्तर पर होगा और बिगड़े मौसम की मार अभी 6 जनवरी तक रहेगी.

अलर्ट पर दिल्ली
दिल्ली के लिए नए साल में ही मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिए हैं. सोमवार को ऑरेंज अलर्ट है. यानी खराब मौसम को लेकर सतर्क रहें. मंगलवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है. उस दिन भी संभलकर रहना होगा. आने वाले 4 दिन तक तेज हवाएं चलेंगी. शीतलहर का सिलसिला भी चलता रहेगा.

रविवार को जमकर हुई बारिश
रविवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर की सुबह सिहरन पैदा करने के साथ ही तरबतर करने वाली रही. आसमान पर डेरा डाले बादल इस कदर बरस रहे थे मानो जनवरी नहीं जुलाई का मानसूनी महीना हो. सुबह-सुबह शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर पूरे दिन जारी रही. दिल्ली हो या उसके आसपास के इलाके, हर तरफ मौसम की मार पड़ रही थी.

दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक बादल जमकर बरसे. सुबह के 5 बजे शुरू हुई बारिश कुछ देर के लिए थमने के बाद शाम तक रुक-रुक कर जारी रही. कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है.

बारिश की वजह से बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं 25 मिलिमीटर बारिश हुई है. पालम में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि वहां 18 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

मौसम विभाग की तरफ से पहले ही अंदेशा जताया गया था कि साल की शुरुआत के तीसरे दिन से दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश भी होगी. साथ ही आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में तेजी से बढ़ेगा जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

जनवरी में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड
नए साल का स्वागत घने कोहरे और 1.1 डिग्री के टॉर्चर ने किया था. उस दिन पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया था. अब मौसम के और खराब होने का अंदेशा है. विभाग के मुताबिक 6 जनवरी तक यही हाल रहेगा. इसके बाद 7 जनवरी से उत्तर भारत एक बार फिर कड़ाके की शीतलहर की चपेट में होगा.

काजीगुंड में करीब 9 इंच तक बर्फ की मोटी परत
इन दिनों कश्मीर की रंगत भी बदल गई है. फिजाओं में बर्फ ही बर्फ दिख रहा है. श्रीनगर, गुलमर्ग औऱ तमाम पहाड़ी इलाकों पर सफेद चादर बिछी हुई है. कल भी वहां जमकर बर्फबारी हुई. उत्तर कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रविवार को देर रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी. जानकारी के मुताबिक कल श्रीनगर में करीब 4 इंच तक बर्फबारी हुई. वहीं काजीगुंड में करीब 9 इंच तक बर्फ की मोटी परत बिछ गई. इस मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे जाम
जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी से जबरदस्त शीत लहर चल रही है. घाटी में तो जैसे सफेद चादर ही बिछ गई है. श्रीनगर का लाल चौक पूरी तरह से बर्फ में लिपटा हुआ है, सड़कों पर और घरों पर बर्फ ही बर्फ है. बाजार लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से सुनसान पड़े हैं. श्रीनगर में लगातार हो रही बर्फबारी का असर जम्मू तक पड़ा है. बनिहाल टनल के पास हो रही बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर जम्मू के ट्रैफिक को रोकना पड़ा. इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई.

बर्फ में फंसे 300 लोग निकाले
उत्तराखंड और हिमाचल, इन दोनों राज्यों में बर्फबारी ने जीना मुहाल कर दिया है. कई जगह हुई बारिश ने शीतलहर को जानलेवा तक बना दिया है. ऊपरी इलाके बर्फ की सफेद चादर में छिप गए हैं जबकि निचले इलाकों में प्रचंड ठंड ने रोजमर्रा की जिंदगी पर अच्छा खासा असर डाला है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले कुछ दिन इस शीतलहर को झेलना पड़ेगा. नए साल का जश्न मनाने गए सैकड़ों सैलानी अटल टनल के पास बर्फ में फंस गए. कुल्लू जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर रविवार को सभी सैलानियों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की. बता दें कि वहां 300 से ज्यादा पर्यटक भारी बर्फबारी की वजह से फंसे हुए थे.

डलहौजी में बिछी सफेद चादर, आज भी बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में फिर से मौसम ने करवट ली है. मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर इस जगह पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रुक-रुक के बर्फ़बारी हो रही है. इन सबके बीच पर्यटकों का आना लगातार जारी है. नए साल के मौके पर पहुंचे कई पर्यटक तो इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए वहीं रूके हुए हैं. इन दिनों वहां पर्यटकों की भीड़ है. पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर उन्हें लुभा रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में फिर से ज़बरदस्त बर्फ़बारी के आसार हैं.

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article सीबीएसई ने परीक्षार्थियों की तैयारी को लेकर सैंपल पेपर किए जारी, प्रश्न पत्र के पैटर्न की मिलेगी जानकारी
Next Article सात जनवरी को जिले में तीन जगह पर चलेगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, निदेशालय की ओर से निर्देश जारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad
Cyber ​​Crime Police Station busted a gang involved in fraud by making nude videos using fake SIM cards.
फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड
हरियाणा
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Weather prediction: यूपी के इन जिलों में बारिश की उम्मीद, तमिलनाडु में 'मिचौंग' ने भारी नुकसान किया
Weather

Weather prediction: यूपी के इन जिलों में बारिश की उम्मीद, तमिलनाडु में ‘मिचौंग’ ने भारी नुकसान किया

846 Views
2 years ago
DelhiLatest Hindi NewsNational NewsNewsUttar PradeshWeather

घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी की चपेट में पूरा उत्तर भारत, कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट

1.5k Views
2 years ago
DelhiLatest Hindi NewsNewsWeather

घने कोहरे- बर्फीली हवाओं का सितम जारी, ऐसा रहेगा मौसम

1.1k Views
2 years ago
3 दिन बारिश
Weatherचंडीगढ़

एडवाइजरी: अगले 3 दिन बारिश, आज-कल ओले गिरने के आसार, 7 से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

1.7k Views
5 years ago
दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश
Uttar PradeshWeather

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश, उत्तर भारत में ठंड का टॉर्चर जारी

1.5k Views
2 years ago
Latest Hindi NewsNational NewsWeather

हरियाणा में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी, हो सकती है बारिश

1.2k Views
5 years ago
DelhiLatest Hindi NewsNewsWeather

दिल्ली को और कंपाएगी शीतलहरी, अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

1.3k Views
5 years ago
DelhiLatest Hindi NewsNewsUttar PradeshWeather

हाड़ कंपाने वाली होगी दिसंबर की ठंड, उत्तर भारत में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

1.2k Views
2 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Two extortionists arrested after police encounter
रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार
5 days ago
SC said – Policemen uploading photos and videos of the accused is worrying
SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक
3 days ago
Hailstorms hit Rajasthan for the second consecutive day; rains inundate roads in Haryana
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं
5 days ago
Modi spoke to four heads of state in 24 hours: told Macron that it is necessary to reduce tensions in West Asia.
मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत, मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी
5 days ago
BJP releases second list for Bengal, 111 names; actress Roopa Ganguly gets ticket
बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 नाम, एक्ट्रेस रूपा गांगुली को टिकट
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account