बढ़ता प्रदूषण भाजपा सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा : करण दलाल
फरीदाबाद, 18 नवम्बर। हरियाणा के पूर्वमंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण और गंदगी के ढेरों पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। करण दलाल ने कहा कि आज पूरे फरीदाबाद की वायु इस कद्र दूषित हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि सडक़ से अगर साइकिल भी गुजरती है…
Chinese President Xi Jinping: चीन ने विदेशी जमीन का एक इंच भी नहीं कब्जाया, अमेरिका में जिनपिंग बोले- हमारी वजह से कभी नहीं छिड़ी जंग
Chinese President Xi Jinping: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन ने स्थापना से लेकर आज तक किसी विदेशी जमीन के एक इंच पर भी कब्जा नहीं किया है। साथ ही चीन की वजह से आज तक किसी जंग की शुरुआत नहीं हुई। जिनपिंग एशिया-पैसेफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (APEC) समिट के लिए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मौजूद…
अल-शिफा अस्पताल में ICU के सभी मरीजों की मौत, डॉक्टर का दावा- इजराइल ने 1 घंटे में अस्पताल खाली करने को कहा
इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइली सेना ने डॉक्टरों और मरीजों को अल-शिफा अस्पताल खाली करने के लिए 1 घंटे का समय दिया है। कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा से बात करते हुए इस अस्पताल के एक डॉक्टर ने ये दावा किया है। हालांकि IDF ने इन दावों को खारिज कर दिया है। दूसरी तरफ, अस्पताल में 4 प्रीमैच्योर नवजातों के…
भाजपा सबकुछ भगवा रंग में रंग रही, खिलाड़ियों की जर्सी से लेकर मेट्रो तक का रंग बदला : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल CM और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर भगवाकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने 17 नवंबर को कोलकाता के पोस्टा बाजार में जगधात्री पूजा कार्यक्रम में कहा कि भाजपा पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रही है।भाजपा ने इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी और मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि…
हलाल सर्टिफिकेशन पर बैन लगा सकती है योगी सरकार
यूपी सरकार हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े उत्पादों पर सख्त नियम बनाकर बैन लगा सकती है। सरकार को आशंका है कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर अवैध कारोबार हो रहा है। यही नहीं, सर्टिफिकेशन से होने वाली अवैध कमाई से आतंकी संगठनों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को फंडिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया और सख्त…
छठ के बीच सीतामढ़ी में जहरीली शराब से 6 मौत, परिवार बोला-एक साथ की थी पार्टी
सीतामढ़ी में छठ के बीच जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि गुरुवार शाम को सभी ने एक साथ शराब पी थी। शुक्रवार सुबह सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान एक-एक कर सभी की मौत हो गई। 3 मौतें शुक्रवार को और 3 शनिवार को हुई हैं। ये मौतें 3 गांवों…
Telangana Muslim Reservation: आरक्षण खत्म करेगी – OBC और SC-ST का कोटा बढ़ाएगी : Amit Shah
Telangana Muslim Reservation: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना के गडवाल और जोगुलाम्बा में दो चुनावी रैलियां कीं। शाह ने कहा कि अगर तेलंगाना में भाजपा की सरकार आती है तो राज्य में मुस्लिम आरक्षण खत्म किया जाएगा। OBC और SC-ST का कोटा और बढ़ाया जाएगा। शाह ने राज्य के CM और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के…
नूंह में महिलाओं पर पथराव, 9 घायल, कुआं पूजन कर लौट रही थी, बोलीं- मस्जिद से फेंके पत्थर
हरियाणा के नूंह में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हैं। गुरुवार की रात लड़का होने की खुशी में कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव हुआ। आरोप है कि शहर की बड़ी मस्जिद-मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। पथराव में 9 महिलाओं को चोटें आई। वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स…
हमारे त्योहार अब ग्लोबल हो रहे : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि छठ पूजा उत्सव ग्लोबल हो गया है। हमारे त्योहार अब ग्लोबल हो रहे हैं। दुनिया बेहद कठिन दौर से गुजरी है। मानव जाति के इतिहास में कोविड काल बेहद दर्दनाक है, जिसकी वजह से कई चीजें बदली हैं। हमारे कोविड के…
डीपफेक डिजिटल युग के लिए खतरनाक, एक वीडियो में मुझे गरबा गीत गाते दिखाया गया : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 नवंबर को डीपफेक टेक्नोलॉजी को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि एक वीडियो में मुझे गरबा गीत गाते दिखाया गया है, ऐसे कई वीडियो ऑनलाइन पड़े हुए हैं।मोदी ने यह भी कहा कि यह समझना बहुत जरूरी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैसे काम करता है। क्योंकि इसका उपयोग जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने या दुर्भावनापूर्ण…
हरियाणा जहरीली शराब केस में अब तक 12 गिरफ्तार, मास्टरामइंड मोगली को गैंगस्टर मोनू ने दिलवाई फैक्ट्री
हरियाणा में जहरीली शराब मामले में अंबाला पुलिस ने अभी तक मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड मोगली 6 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मोगली द्वारा नाम उगलने के बाद CIA शहजादपुर ने करनाल के रमनदीप उर्फ दीपू और अंशुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल की तस्करी…
विद्यार्थियों ने विवाद को समझौते के माध्यम से विधिक तरीके से निपटाने के गुर सिखे
फरीदाबाद, 17 नवम्बर। लिंग्याज विद्यापीठ के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रथम अंतर-महाविद्यालय कृत्रिम लोक अदालत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे एवं प्रो. चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) एम. के. सोनी के मार्गदर्शन में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विधि…
सरकार धर्म और जाति पर नहीं अन्त्योदय के संकल्प के तहत कर रही है विकास कार्य: राजेश नागर
फरीदाबाद, 17 नवम्बर। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा कि सरकार धर्म और जाति पर नहीं अन्त्योदय के संकल्प के तहत पूरे प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की निति को केंद्र सहित प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है। तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री का…
प्रदूषण फैलाने वालों के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई,1087 प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के किए चालान: डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद, 17 नवम्बर। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले 1087 वाहनों के चालान किए गए हैं और बंद के बावजूद चलने वाले बीएस-3 व बीएस-4 श्रेणी के 69 वाहनों को इंपाउंड कर दिया गया है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर से विशेष टीमें गठित कर…
हाई वोलटेज की गुजरती हुई तारें कभी भी दे सकती हैं हादसे को दावत
Faridabad / अतुल्य लोकतंत्र: ब्लॉक डी 2 की ग्रीन बेल्ट मे हाई वोलटेज की तार पार्क मे से होकर गुजर रही है।आज पार्क मे काम करने वाले मजदूर पौधो की ट्रमिग कर रहे थे। ट्रमिंग करते करते बिजली का करंट पौधे मे उतर आया जिसकी सूचना मजदूरो ने आर.डब्लूए के प्रधान जगजीत सिंह नैन को दी उन्होने मौके पर देखा…
हरियाणा में बड़े स्तर पर शराब घोटाला, सरकार मौन : अनुराग ढांडा
Faridabad / अतुल्य लोकतंत्र : आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत को लेकर खट्टर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में सरकार की साठगांठ से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो…


