चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में जज जरूरी नहीं, जरूरी नहीं आयोग तभी स्वतंत्र हो जब पैनल में जज हो : सरकार
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति वाले नए कानून को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। केंद्र सरकार ने कहा- यह दलील गलत है कि आयोग की स्वतंत्रता तभी होगी, जब सिलेक्शन पैनल में कोई जज जुड़े। इलेक्शन कमीशन एक स्वतंत्र संस्था है। इस याचिका का मकसद सिर्फ…
पप्पू यादव की पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय
बिहार में जाप (जन अधिकार पार्टी) सुप्रीमो पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। दिल्ली में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक विलय बताया है। पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़…
केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, CM ने समन को चुनौती दी थी, कोर्ट ने पूछा- आप पेश क्यों नहीं होते
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन भेजे जाने पर बुधवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) को तलब किया। कोर्ट ने ED को अपना पक्ष रखने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की अध्यक्षता वाली बेंच ने केजरीवाल के वकीलों से भी पूछा- आप (केजरीवाल) ED के सामने पेश…
सुप्रीम कोर्ट से सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग केस में तुरंत सरेंडर करने का आदेश
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने जैन की जमानत याचिका खारिज करते हुए तुरंत सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने सत्येंद्र और सह-आरोपी…
21 मार्च तक सारी जानकारी दे SBI, इलेक्टोरल बॉन्ड के नंबर भी बताएं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (18 मार्च) को SBI से कहा कि वह इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी हर जानकारी 21 मार्च तक दे। सुप्रीम कोर्ट ने नए आदेश में उन यूनीक बॉन्ड नंबर्स के खुलासे का भी आदेश दिया, जिनके जरिए बॉन्ड खरीदने वाले और फंड पाने वाली राजनीतिक पार्टी का लिंक पता चलता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 21 मार्च…
एडेल डिवाइन कोर्ट में विधायक राजेश नागर का स्वागत
स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर से साझा किए विचारफरीदाबाद।सेक्टर 76 स्थित एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में तिगांव के विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। इस बार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। हमें 400 से ज्यादा एमपी जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा ही हमारा सहयोग किया है और हमें उम्मीद है कि इस बार आप पहले से भी ज्यादा हमारा सहयोग करेंगे। आप लोगों ने पहले भी पहले लोकसभा और फिर विधानसभा में हमें भर भर कर वोट दिए हैं जिससे सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली भाजपा सरकारें बनाई हैं। आपको यह तय करना होगा कि देश में विकास की गाड़ी पटरी से न उतर पाए। विधायक राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है, विकास से अछूते रहे वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा है और युवाओं को स्टार्टअप की ताकत देकर आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया सैल्यूट कर रही है। आज हमारे पीएम दुनिया के सिरमौर हैं। वह कोरोना जैसी महामारी में भी देश को बचाते हैं और दुनिया के अन्य गरीब देशों की भी मदद करते हैं। यही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और मैडिकल ताकतों को भी भारत की ओर देखना पड़ा और सराहना पड़ा। यहां बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विधायक नागर का स्वभाव इतना अच्छा है कि उनसे कोई नाराज नहीं हो सकता है। वह समस्या को सुनते ही अधिकारियों को फोन मिला देते हैं और हमारे काम हो जाते हैं। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र तंवर, सतीश कौशिक, बृजेश, कुमार सिन्हा, अभिषेक, मिहिर चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया। ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि श्री विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई; डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, एमआरईआई; श्री राजीव कपूर, एमडी एमआरईआई व सीईओ एमआरवीपीएल; डॉ. एनसी वाधवा, महानिदेशक, एमआरईआई; डॉ. संजय श्रीवास्तव - उपकुलपति एमआरआईआईआरएस; श्री सरकार तलवार - निदेशक, खेल, एमआरईआई; सहित मानव रचना के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसईसी - आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद) और बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीमों के बीच खेला गया। बेन एंड गॉज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 16 ओवर के इस मैच में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। टीम से प्रांजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया। आरजेएमटी से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में एसईसी - आरजेएमटी इंजीनियरिंग की टीम 12वें ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम से सुनील ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बेन एंड गॉज़ ने 93 रनों से जीत हासिल की। बेन एंड गॉज़ से प्रांजल ने 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता। आरजेएमटी से अविनाश प्रताप टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आरजेएमटी से सुनील टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। बेन एंड गॉज़ से नवनीत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया। टीसीएस टीम से मनीष देशवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और इसी टीम से राहुल कालरा को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल पुरस्कार मिला। टीम इंडियन ऑयल (आरएंडडी) को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान की गई। डॉ. प्रशांत भल्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस टूर्नामेंट के साथ, हमारे संस्थापक दूरदर्शी का दृष्टिकोण जुड़ा हुआ है। प्रतिभागियों
भारतीय नौसेना ने 40 घंटे में बचाया हाइजैक हुआ जहाज
भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरा कर लिया है। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया। नौसेना ने बताया कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। जहाज का क्रू 110…
जयशंकर बोले- अमेरिका ने CAA को समझे बिना टिप्पणी की
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के इतिहास को लेकर अमेरिका की समझ पर सवाल उठाए हैं। CAA पर अमेरिका के बयान को लेकर जयशंकर ने कहा- यह टिप्पणी CAA को समझे बिना की गई। कानून का मकसद भारत के विभाजन के दौरान पैदा हुई समस्याओं का हल निकालना है। इंडिया टुडे कॉनक्लेव में विदेश मंत्री ने कहा-…
अरुणाचल और सिक्किम में काउंटिंग की तारीख बदली
चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानासभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदल दी है। इलेक्शन कमीशन ने पहले काउंटिंग की तारीख 4 जून घोषित की थी। इसे बदलकर अब 2 जून कर दिया है। दोनों राज्यों में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोनों राज्यों में विधानसभा कार्यकाल…
EC ने इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा वेबसाइट पर डाला
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से 16 मार्च को मिला इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा रविवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। नए डेटा में फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के बॉन्ड्स की जानकारी शामिल है। आयोग ने 14 मार्च को 763 पेज की दो लिस्ट में अप्रैल 2019 के बाद खरीदे या कैश किए गए बॉन्ड की जानकारी…
महादेव सट्टा केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम पर FIR,ED का आरोप- ऐप प्रमोटर्स से हवाला के जरिए पैसे लिए
महादेव सट्टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की है। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। ED की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि…
राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में ‘अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस’ का आयोजन
पं जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के गणित विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के नेतृत्व तथा विभागाध्यक्ष डॉ. कमल गोयल के संयोजन में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (पाई डे) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा रंगोली, क्विज़ तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के रूप में तीन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें राज्य के…
आदर्श आचार संहिता के तुरंत बाद सैक्टर आफिसर्स अपने अपने क्षेत्र के बूथों का जरूर करें निरीक्षण
बल्लभगढ़, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के एआरओ कम एसडीएम त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्तरीय एफएसटी और एसएसटी टीमों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम त्रिलोक चंद ने सेक्टर आफिसर्स…
इच्छुक व्यक्ति सैक्टर-12 की जानकारी डीसी ओफिस में और बल्लभगढ़ की जानकारी ले सकते हैं एसडीएम कार्याल
फरीदाबाद/। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि ई- टैण्डर के जरिये वित्त वर्ष 2024-2025 लघु सचिवालय, सैक्टर 12 फरीदाबाद के सामने खाली जगह पर वाहन पार्किंग तथा तहसील कम्पाउंड में स्थित कैन्टीन व फोटोस्टेट बूथों के लिए माह अप्रैल 2024 से माह मार्च 2025 तक 12 माह के लिए ई-टैण्डर निविदाये निम्न शर्तों के तहत आमन्त्रित की गई है। डीसी …
CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 237 पिटीशन:याचिकाकर्ता बोले
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (15 मार्च) को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली 237 याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इसे 19 मार्च को लिस्ट किया है। CAA के खिलाफ दायर याचिकाओं में से 4 में कानून पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका लगाने वालों में इंडियन यूनियन मुस्लिम…


