मन की बात में PM ने 2025 की उपलब्धियां गिनाईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वां एपिसोड 2025 में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की। 2025 के आखिरी एपिसोड में नए साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की। पीएम ने कहा- 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों का साल था। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक इनोवेशन हो या दुनिया…
हुमायूं कबीर का बेटा मारपीट के आरोप में गिरफ्तार
टीएमसी से निकाले गए विधायक नेता हुमायूं कबीर के बेटे को मुर्शिदाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) पर पिता हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) कांस्टेबल जुम्मा खान से मारपीट का आरोप है। रविवार को जुम्मा खान मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने…
राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की, ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे। राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन…
निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवार को खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने…
फरीदाबाद में बढ़ा रेल किराया, लोकल ट्रेन भी प्रभावित
फरीदाबाद। रेल मंत्रालय द्वारा घोषित रेल किराया वृद्धि शुक्रवार से लागू हो गई है। इसके बाद फरीदाबाद से विभिन्न स्टेशनों तक मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के जनरल टिकट के किराए में 5 रुपए से लेकर 35 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किराए में इजाफा होते ही स्टेशन पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और कई…
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायकों सहित किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के चार विधायकों सहित शनिवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। सभी नेता शुक्रवार को सुबह फरीदाबाद से रवाना हुए थे और शाम को तिरुपति पहुंचे। जिसके बाद आज सुबह सभी ने तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ यात्रा…
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- महायुति आज सीटों का ऐलान संभव
महाराष्ट्र मे नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी, एनसीपी (अजित), शिवसेना (शिंदे) वाले गठबंधन महायुति ने सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी विधायक अमित साटम ने कहा- महायुति सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अभी 200 सीटों पर सहमति बन गई है। AIMIM ने 13 उम्मीदवारों की…
दिल्ली में ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत 285 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत शुक्रवार रात को 285 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पकड़ा गया और 116 बदमाश की धरपकड़ की गई…
सुवेंदु अधिकारी बोले- बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए
बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का बांग्लादेश और मुसलमानों पर दिए बयान का वीडियो सामने आया है। इसमें वह 100 करोड़ हिंदुओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। जैसा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान को सिखाया था।…
इंडिगो संकट- जांच पैनल ने 22 दिन में रिपोर्ट सौंपी, सरकार ने गोपनीय रखी
इंडिगो में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन की जांच करने वाले पैनल ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट एविएशन रेगुलेटर DGCA को सौंप दी है। इस कमेटी को 22 दिन पहले 5 दिसंबर को बनाया गया था। हालांकि रिपोर्ट्स में क्या लिखा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, अंग्रेजी न्यूज पेपर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक DGCA…
नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, चुनाव 18 जनवरी से शुरू होंगे
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने पार्टी सूत्रों के हवाले से दी है। सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की…
खड़गे बोले- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल बोले- मोदी वन मैन शो चला रहे
मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने का विरोध कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर करेगी। 5 जनवरी से देशभर में अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। उन्होंने कहा- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। राहुल ने…
50 करोड़ की लागत से जुड़ेगा फरीदाबाद नोएडा : राजेश नागर
फरीदाबाद। यमुना नदी पर मंझावली पुल बनने के बाद अब नोएडा को इससे जोडऩे का काम शुरू हुआ है। आज मंत्री राजेश नागर, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोडक़र नोएडा उत्तर प्रदेश में सडक़ निर्माण का काम विधिवत शुरू करवाया। इस सडक़ का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
आपसी समन्वय से शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : आयुष सिन्हा
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित जनशिकायतों की प्रगति का आकलन करना था। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीएस सुधीर राजपाल ने…
डीसी ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय की उपस्थिति व्यवस्था की गहन जांच की गई, जिसमें कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीसी आयुष सिन्हा ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि…
ऑस्ट्रेलिया की चेतावनी- भारत में मिल रही नकली रेबीज वैक्सीन
ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन के लिए काम करने वाली सरकार की संस्थान ऑस्ट्रेलियन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (ATAGI) ने शुक्रवार को भारत में इस्तेमाल होने वाली रेबीज वैक्सीन के लिए चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी ABHAYRAB ब्रांड के लिए जारी की गई है। चेतावनी में कहा गया है ABHAYRAB ब्रांड की वैक्सीन नकली है और रेबीज बीमारी के लिए…


