जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने जीती अंतर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता
फरीदाबाद, 24 नवम्बर – जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कालेजों की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कुलपति श्री राज नेहरू तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर…


