logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad

सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

Deepak Sharma
Last updated: 12 February, 2026
By Deepak Sharma
305 Views
Share
10 Min Read
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
SHARE

फरीदाबाद । समय-समय पर कार्यकर्ता निर्माण के कार्यक्रम चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष महा प्रशिक्षण अभियान 2026 चलाने का निर्णय लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर साल भर चलाए जाएंगे। फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में तीन सत्रीय प्रदेश स्तरीय पहली कार्यशाला रखी गई, जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित अनेक वक्ताओं ने आगामी दिनों में होने वाले मंडल, जिला व प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रशिक्षण टोली के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके रूपरेखा तैयार की।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जहां व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रशिक्षण को जरूरी बताया तो राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने चरणबद्ध तरीके से चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा टीपीटी के माध्यम से उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों के सामने रखी और विपक्ष के झूठे नैरेटिव को ध्वस्त करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को कहा। अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मजबूती से स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की जरूरत पर जोर दिया। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी आगामी दिनों में होने वाले प्रशिक्षण के बेहतर प्रबंधन के लिए कहा।
अंतिम सत्र में कार्यशाला को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता में कोई संकट आता है तो संकट के समय भाजपा का कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़ा दिखाई देता है। जनता की सेवा ही संगठन की सेवा है और यही भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान की गई सेवा संगठन की सेवा है। इस संकट के दौरान अगर कोई दिखाई दे रहा था तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही दिखाई दे रहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मानना था कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का गौरवशाली निर्माण संभव है। इसी विचार को आधार बनाकर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का ध्येय सशक्त कार्यकर्ता और सशक्त संगठन है। हमारा कार्यकर्ता मजबूत और सशक्त होगा तो संगठन और अधिक मजबूत होगा। श्री सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ होता है और अंतिम पायदान तक पहुंचता है। बूथ मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत है तो पार्टी भी मजबूत है और पार्टी मजबूत है तो भारत मजबूत है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उपाध्याय जी से हमे विचार मिला और उसी विचार के तहत हमारा कार्यकर्ता विभिन्न परिस्थितियों में मजबूती से खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है जिसका लाभ संगठन को और अधिक मजबूत करता है।
नायब सैनी ने कहा कि समाज की चुनौतियों के प्रति विचार विमर्श करना चाहिए, जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल राजनीति पैतरें नहीं सिखाएगा, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध को भी जागृत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जब प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित करती है तब एक-एक विषय पर एक-एक वक्ता खड़ा रहता है। प्रशिक्षण के अंदर विचार की स्पष्टता होती है ताकि विचार को कैसे आगे बढ़ाना है। संगठन के प्रति हमारी निष्ठ होती है यहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
पंच परिवर्तन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्यों का पालन ये पांच परिवर्तन हमारे जीवन और समाज में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए प्रशिक्षण उसकी प्राण वायु होता है। ऐसे कार्यक्रम पार्टी आयोजित करती है तो उसमें हमें सीखने को मिलता है। एक कार्यकर्ता के लिए वैचारिक रूप से स्पष्ट होना जरूरी है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हमें यह सीखने और जानने का मौका मिलता है कि विपक्ष किस प्रकार के नेरेटिव खड़ा करता है। प्रशिक्षण में हमें विपक्ष के भ्रामक प्रचार के अंतर को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारे अच्छे काम का भी दुष्प्रचार करता है और उस पर नेरेटिव खड़ा करता है। विपक्ष के खड़े किए नेरेटिव को तोड़ने का काम हमारा कार्यकर्ता करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही पार्टी की आधारशिला है और इससे सशक्त संगठन का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि यही सशक्त संगठन भारत को विश्व गुरू बनाने के संकल्प को सिद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि यह प्रशिक्षण सभी कार्यकर्ताओं के लिए कौशल और व्यक्तित्व को निखारने का अवसर होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में देश के अंदर सकारात्मक बदलाव आए हैं जिससे लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की ताकि पर्यावरण की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि जब हम पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं और लोग को भी कार्यक्रम से जोड़ते हैं तो इससे समाज के अंदर सकारात्मक मैसेज जाता है। नायब सैनी ने कहा कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। लोगों के अंदर सेवा ही संगठन का संदेश जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाड़ो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया। दूसरे दलों में लोग बोलते हैं, लेकिन करते कुछ नहीं, जबकि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ धरातल पर उतारती भी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना देने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता क्षेत्रीय भ्रमण करें, लोगों के बीच जाएं और सरकार की योजनाओं पर चर्चा करें।

प्रशिक्षण नेतृत्व निर्माण की प्रक्रिया : मोहन लाल बड़ौली

इससे पहले कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को नेतृत्व निर्माण की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता निखरती है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षित होकर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूती दें।
पूरे वर्ष चलने वाले इस अभियान को लेकर श्री बड़ौली ने कहा कि महा प्रशिक्षण की शुरूआत सबसे पहले मंडल स्तर से होगी। हरियाणा के सभी 377 मंडलों में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। श्री बड़ौली ने कहा कि इसके बाद महाप्रशिक्षण अभियान जिलों में होगा। जिला के बाद प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर साल भर यह प्रक्रिया चलती रहेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत है। पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है जिसका सभी को लाभ मिल रहा है।
श्री बडौली ने कहा कि हमें तीन बातों पर ध्यान रखना है, सबसे पहले हमारा बूथ मजबूत हो। दूसरा हमारा लोगों से संवाद, व्यवहार, जनता से जुड़ाव होना चाहिए ताकि जनता की समस्याओं का समाधान करा सकें। तीसरा डिजिटल सशक्तिकरण है जिससे हम सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि व्यवस्था की मजबूती के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जरूरी है। केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, विचार की स्पष्टता होनी चाहिए जो प्रशिक्षण के बाद आती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सहभागिता, संवाद, अनुभव आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक उपयोग में आने वाले उपक्रमों का प्रशिक्षण भी जरूरी है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण से नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है। हमारे कार्यकर्ताओं में प्रशिक्षण का असर हर स्तर पर दिखाई देता है। हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम है।
कार्यशाला में प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक डा. अर्चना गुप्ता, भाजपा आईटी संयोजक आदित्य चावला, प्रशिक्षण टोली के मदन गोयल, जम्मू कश्मीर के विधायक देवेंद्र सिंह, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक शैलेंद्र पांडेय, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सुरेंद्र आर्य आदि नेताओं ने भी अपने-अपने विषयों से संबंधित चर्चा की ताकि उन्हें मंडल और जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बेहतर तरीके से रखा जा सके। आज की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रशिक्षण टोली के चयनित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Selfie points become the first choice of tourists at the heritage cultural exhibition of Haryana 'Apna Ghar' हरियाणा ‘अपणा घर’ की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में सेल्फी प्वाईंट्स बने पर्यटकों की पहली पसंद
Next Article Tamil Nadu: Supporter dies at actor Vijay's rally तमिलनाडु- एक्टर विजय की रैली में समर्थक की मौत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

A one-day TB screening and health check-up camp was organised in Faridabad under the joint aegis of the Indian Red Cross Society, National Headquarters and Haryana State Branch.
Faridabad

भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में फरीदाबाद में एक दिवसीय टी.बी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

199 Views
17 hours ago
Two accused arrested in Delhi scrap dealer's murder case
Faridabad

दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

48 Views
18 hours ago
Education quality to improve in Faridabad colleges, ten new professors appointed
Faridabad

फरीदाबाद के कॉलेजों में शिक्षा गुणवत्ता सुधरेगी, दस नए प्रोफेसरों की नियुक्ति

35 Views
18 hours ago
Shortage of cooking gas in Faridabad, queues outside agencies
Faridabad

फरीदाबाद में रसोई गैस की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लगी कतारें

38 Views
18 hours ago
Meeting chaired by DC Ayush Sinha: Instructions to officials regarding construction of 50-bed hospital in UHC at Palla-Sehatpur
Faridabad

डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक: पल्ला-सेहतपुर में यूएचसी में 50 बेड अस्पताल निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश

148 Views
2 days ago
The Municipal Corporation will organise a flower festival on March 14 and 15 at Sector 12 Town Park.
Faridabad

14 और 15 मार्च को नगर निगम द्वारा सेक्टर 12 टाऊन पार्क में आयोजित किया जाएगा फ्लावर फेस्टिवल

153 Views
2 days ago
Haryana Roadways bus stand to be built at Prithla-Gadpuri toll plaza: Raghubir Tewatia
Faridabad

पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा पर बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा: रघुबीर तेवतिया

157 Views
2 days ago
A meeting was held to resolve the Hindu-Muslim dispute, two decisions were implemented.
Faridabad

हिन्दू-मुस्लिम विवाद के समाधान को लेकर हुई बैठक, दो फैसले लागू

207 Views
3 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
5 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
4 days ago
The Supreme Court said that the time has come to implement the UCC, and Parliament should decide.
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे
2 days ago
Mamata Banerjee's protest continues for the second day; she remained at the protest site throughout the night.
ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं
5 days ago
Delhi Liquor Policy Case: High Court issues notice to all 23 accused
दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट का सभी 23 आरोपियों को नोटिस
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account