सरोगेट और भ्रामक विज्ञापनों को लेकर एडवर्टाइजर्स को चेतावनी: सरकार बोली- CCPA की गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी
केंद्र सरकार ने टेलीविजन और सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापनों को दिखाने को लेकर सख्ती दिखाई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को विज्ञापन एजेंसियों को सरोगेट ऐड्स के लिए जारी की गई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।…


