ट्रैफिक पुलिस ने 6 महीनों में 51240 वाहनों के चालान कर वसूले 3 करोड़ 60 लाख का जुर्माना
फरीदाबाद। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 के बीच ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 51240 वाहन चालकों के चालान काटकर 3 करोड़ 60 लाख रुपए का राजस्व एकत्रित किया है। इस समय अवधि के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मुख्यत: रॉन्ग साइड के सबसे ज्यादा 10545, बिना हेलमेट यात्रा करने वालों के 6677, ओवरस्पीडिंग के…


