logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: बदहाल स्कूली शिक्षा और निजी संस्थानों के हाल-हवाल
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » बदहाल स्कूली शिक्षा और निजी संस्थानों के हाल-हवाल
EditorialJharkhand

बदहाल स्कूली शिक्षा और निजी संस्थानों के हाल-हवाल

Deepak Sharma
Last updated: 1 November, 2023
By Deepak Sharma
1.1k Views
Share
12 Min Read
SHARE
ज्ञानेन्द्र रावत

आजकल देश में कोरोना और सीमा पर चीन की नापाक हरकत के साथ-साथ कोरोना के चलते मार्च महीने से बंद निजी स्कूलों के प्रबंधन द्वारा बच्चों की फीस वसूली की चर्चा भी जोरों पर है। कारण निजी स्कूलों का प्रबंधन बीते महीनों की फीस बसूली के लिए बच्चों के अभिभावकों पर दबाव डाल रहा है। फीस नहीं देने की स्थिति में स्कूल से बच्चों का नाम काटने की धमकी दे रहा है। इससे बच्चों के अभिभावक बेहद परेशान हैं।

कहीं वह जिलाधिकारियों, शिक्षाधिकारियों के समक्ष, तो कहीं धरना-प्रदर्शन कर और कहीं सरकार के नुमाइंदों के सामने अपनी समस्याएं रख बच्चों की फीस माफी की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना के चलते वैसे ही निजी प्रतिष्ठानों, कंपनियों द्वारा छंटनी किये जाने के कारण हजारों-लाखों अभिभावकों की नौकरी चली गई है। उस हालत में उनके सामने परिवार के पेट भरने की समस्या आ खड़ी हुई है। ऐसी स्थिति में बच्चों की बीते महीनों की हजारों की फीस कहां से भरें। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट ने भी अभिभावकों से कहा है कि वह सम्बंधित राज्यों के हाईकोर्ट में अपनी याचिका दाखिल करें क्योंकि हर राज्य की स्थिति भिन्न है।

विडम्बना देखिए कि इस बाबत कुछ को छोड़कर अधिकांश राज्य सरकारें मौन साधे बैठी हैं। हां राजस्थान की अशोक गहलौत सरकार ने अप्रैल में ही आदेश दे दिया था कि कोरोना काल में स्कूलों द्वारा स्कूल खुलने तक फीस न ली जाये। अब जब दोबारा 31 जुलाई तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है, उस दशा में सरकार ने अपने 9 अप्रैल के फीस स्थगन आदेश को दोबारा स्कूल खुलने तक के लिए बढ़ा दिया है।

लेकिन उत्तर प्रदेश में जिलाधिकारियों के आदेश कि कोरोना वायरस के कारण इस आपदा अवधि में न स्कूल प्रबंधन द्वारा किसी अभिभावक को तीन माह की फीस देने के लिए बाध्य किया जायेगा, न फीस में किसी प्रकार की बढ़ोतरी की जायेगी, न उससे परिवहन व अन्य कोई शुल्क लिया जायेगा और न ड्रेस, जूते, मोजे, बैग, स्टेशनरी आदि लेने के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जायेगा। साथ ही विद्यालय द्वारा चलायी जा रही ऑनलाइन शिक्षा से किसी छात्र को वंचित भी नहीं किया जायेगा। अगर किसी विद्यालय ने तीन माह की फीस पहले ले ली है तो उसे समायोजित किया जायेगा। लेकिन फीस स्थगन के बारे में सरकारों का मौन समझ से परे है।

अब ऑनलाइन शिक्षा पर नजर डालें, तो पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा समझ ही नहीं आती, उनके साथ उनके माता-पिता को बैठना पड़ता है। ऑनलाइन में टीचर कहती है कि इस किताब से इस पेज को निकालो और पढ़ो। विडम्बना कि वह किताब स्कूल के अलावा बाहर कहीं नही मिलेगी। मजबूरी में अभिभावक को किताबें, बैग आदि सामान स्कूल से ही लेना पड़ेगा। तब सारे आदेश धरे के धरे रह जाते हैं।

एक ओर सरकार कहती है कि बच्चों को मोबाइल मत दो उनकी आंखें खराब हो जायेंगीं। दूसरी ओर कम्प्यूटर-मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा पर जोर देती है। सवाल तो यह है कि क्या ऑनलाइन शिक्षा के लिए अभिभावकों ने सरकार से और स्कूलों से अनुरोध किया था। फिर हर बच्चे के घर में कम्प्यूटर है नहीं। क्म्प्यूटर आदि लाने के लिए जिस अभिभावक की नौकरी छूट गयी हो, जिसके पास खाने को नहीं है, वह 25-30 हजार कहां से लायेगा। पिछले दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डी जे वाला स्कूल की प्रिंसीपल से डी जे के बाबत भुगतान किये जाने का अनुरोध कर रहा है। प्रिंसीपल का कहना है कि स्कूल बंद है तो हम तुम्हारा भुगतान क्यों करें।

फिर तुमने इस दौरान डी जे तो बजाया नहीं। उसका कहना है कि अनुबंध के हिसाब से आपको डी जे का भुगतान करना चाहिए। स्कूल बंद है तो हम क्या करें, हमें तो अपने स्टाफ को तनख्वाह देनी ही है। आपने तो हमें हायर किया है। आप हमें इस अवधि का भुगतान करो। आप डी जे बजवाओ या ना बजवाओ। और एक बात और, आप कहती हैं कि स्कूल बंद है, इसलिए हम भुगतान नहीं कर सकते। फिर आप इस दौरान की बच्चों से फीस क्यों ले रही हो। यह कहां का न्याय है।
फिर यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आजकल बच्चों में सीखने की क्षमता कम हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण बिगड़ती जीवन शैली के चलते उन्हें पौष्टिक आहार का नहीं मिल पाना है।

इससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास नहीं हो पाता। बिट्स पिलानी और इंपीरियल कालेज ऑफ लंदन के अध्ययन ने इसको साबित किया है। उसके अनुसार 12 साल तक के बच्चों में इसकी वजह से सामान्य ज्ञान में कमी और किताब पढ़ने में दिक्कत आती है और वह गणित तथा अंग्रेजी में कमजोर होते हैं। दरअसल स्कूली शिक्षा हमारी शिक्षा प्रणाली का आधार है। जबकि स्कूली शिक्षा की दरो-दीवारें बहुतेरे कारणों से लगातार कमजोर होती चली गई हैं। बीते तीन दशकों में बने कई कानूनों, सुधार कार्यक्रमों के बावजूद आज भी वह प्राथमिक स्तर पर केवल दाखिले तक ही सीमित रहकर इससे आगे नहीं बढ़ पाई है। असलियत में यह आसान काम नहीं है।

एक हजार उनके एडमीशन फार्म की कीमत होती है। फिर निजी स्कूलों में एक सवा लाख से कम डोनेशन के एडमीशन होता नहीं है। बमुश्किल एडमीशन करते हैं जैसेकि हमारे उपर एहसान कर रहे हों। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि शिक्षा को मखौल नहीं बना सकते। इसकी गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही होगी। लेकिन सवाल अहम यह है कि इसके लिए जिम्मेवार कौन है।

गौरतलब है कि हमारा शिक्षा तंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है। यहां तकरीब 25 लाख स्कूलों में 80 लाख से ज्यादा शिक्षक 25 करोड़ छात्रों को पढ़ाते हैं। लेकिन उनमें उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षकों का अभाव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे में इन्हीं तथ्यों पर जोर दिया गया है। जबकि निजी स्कूलों में मान्य से भी बहुत कम कुछ हजार के वेतन पर वे परिश्रम के साथ शिक्षण कार्य करते हैं। फिर सरकारी स्कूलों का हाल बुरा क्यों है। असलियत में संख्यात्मक दृष्टि से हम भले शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब हो गए हों लेकिन गुणवत्ता के मामले में हम बहुत पीछे हैं।

हां कुछ शिक्षकों ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है लेकिन ज्यादातर आदर्श नहीं हैं। वह बात दीगर है कि बहुतेरे बहुत अच्छा करने का प्रयास करते हैं लेकिन असलियत में वे कमतर रह जाते हैं। यह सच है कि शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के निकृष्ठतम नतीजों ने श्रेष्ठ शिक्षकों की कमी को उजागर किया है। फिर शिक्षण पाठ्यक्रम उन्हें कक्षा में उपजी समस्याओं से निपटने हेतु तैयार नहीं करता। कस्तूरीरंगन समिति ने इस तथ्य को अपनी रिपोर्ट में उजागर किया है कि देश में शिक्षक बनाने वाले 17 हजार शिक्षण संस्थान हैं जिनमें 92 फीसदी निजी हैं। यह दुकानों की तरह काम कर रहे हैं।

खासियत यह कि ये न्यूनतम पाठ्यक्रम की जरूरतें भी पूरी नहीं करते। होना यह चाहिए कि शिक्षकों को इस तरह का प्रशिक्षित किया जाये ताकि बच्चे पहली कक्षा में पहुंचने तक पूर्ण रूप से औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार हो सकें और बच्चों की स्कूल तक पहुंच को सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित करें। निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का दायरा 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए किया जाये जो अभी तक केवल 6 से 14 वर्ष का है।

शिक्षा और स्कूलों के स्तर की बात करें तो पाते हैं कि देश के तकरीब 92 हजार स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। झारखंड के हालात इस मामले में बेहतर हैं। देश की अधिकांश राज्य सरकारें बीते पांच सालों में सिर्फ 15 हजार एकल शिक्षक स्कूलों में ही अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्त कर सकीं हैं। बदहाली का प्रमाण यह है कि देश में आठवीं के आधे छात्र साधारण गुणाभाग भी नहीं कर पाते और पांचवीं के आधे बच्चे दूसरी कक्षा का पाठ तक नहीं पढ़ पाते। सरकारी स्कूल अधिकतर छात्रों की कमी का रोना रोते हैं। जबकि हकीकत यह है कि कहीं तो स्कूल के भवन नहीं है, कहीं शिक्षकों की कमी है, कहीं टाट पर पढ़ाई होती है।

कहीं जर्जर छत के नीचे तो कहीं टूटे छप्पर के नीचे टपकते बरसात के पानी में , कहीं तिरपाल के नीचे, कहीं खुले आसमान के नीचे, तो कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं टिन शेड में बच्चे पढ़ते हैं। कहीं कहीं पर तो बैठने तक का इंतजाम नहीं है। 1773 स्कूल बिहार में बिना भवन के हैं। उत्तराखण्ड में 7000 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं जबकि 500 स्कूल बंद हो चुके हैं। स्कूली शिक्षा के मामले में यू पी और बिहार सबसे पिछड़े हैं। इसे केन्द्र सरकार ने खुद स्वीकारा है। अधिकांश स्कूलों में शिक्षक आपस में तय कर लेते हैं कि किस दिन कौन आयेगा, किस दिन कौन।

देश के ग्रामीण स्कूलों में लड़कियों के लिए बने शौचालयों में 66.4 फीसदी ही काम लायक हैं। 13.9 फीसदी स्कूलों में पीने का पानी तक मयस्सर नहीं है जबकि 11.3 फीसदी में पानी पीने लायक नहीं है। असलियत में निजी स्कूलों की वृद्धि के पीछे यही वह अहम कारण हैं। फिर सरकारी स्कूलों की बदहाली ने आमजन के मानस को भी बदलने में अहम भूमिका निबाही है। अब यह तो भविष्य ही बतायेगा कि कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति के सुझावों पर क्रियान्वयन के लिए हमारा सरकारी तंत्र सहमत होगा कि नहीं। स्कूली शिक्षा के भविष्य का दारोमदार इसी पर निर्भर है।

                                                                        (लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं चर्चित पर्यावरणविद्हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article आज है सोमवती अमावस्या, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व
Next Article राजस्थान सियासी घमासान : हाईकोर्ट में बहस और होटल में बैठक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड के कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ मिले, नोट गिनने में 2 दिन और लगेंगे
Jharkhandराज्य खबरें

झारखंड के कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ मिले, नोट गिनने में 2 दिन और लगेंगे

1.6k Views
2 years ago
2 नवंबर को केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं, इसके बाद झारखंड, केरल और तमिलनाडु के CM का नंबर : आतिशी
JharkhandNational NewsTamil Nadu

2 नवंबर को केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं, इसके बाद झारखंड, केरल और तमिलनाडु के CM का नंबर : आतिशी

942 Views
2 years ago
केरल में प्रार्थना सभा में 3 ब्लास्ट, एक मौत, 52 घायल, त्रिशूर में एक शख्स ने सरेंडर किया
JharkhandNational News

केरल में प्रार्थना सभा में 3 ब्लास्ट, एक मौत, 52 घायल, त्रिशूर में एक शख्स ने सरेंडर किया

1.1k Views
2 years ago
दो वोट के लिए दो मर्डर, पूर्व सांसद को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसा केस पहले नहीं देखा
JharkhandNational News

दो वोट के लिए दो मर्डर, पूर्व सांसद को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसा केस पहले नहीं देखा

757 Views
2 years ago
शिक्षा साहित्य एवं कला में वित्तीय साक्षरता का महत्व एवं चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न
JharkhandNational NewsUttar Pradesh

शिक्षा साहित्य एवं कला में वित्तीय साक्षरता का महत्व एवं चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न

1.1k Views
2 years ago
MP-झारखंड समेत 5 राज्यों के अध्यक्ष बदलेगी भाजपा, पंजाब प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा का इस्तीफा;
JharkhandNational NewsPunjab

MP-झारखंड समेत 5 राज्यों के अध्यक्ष बदलेगी भाजपा, पंजाब प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा का इस्तीफा

1.1k Views
2 years ago
बोद्ध गया में राष्ट्रीय सेमीनार एवं अवार्ड संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मानित किए गए
JharkhandNational News

बोद्ध गया में राष्ट्रीय सेमीनार एवं अवार्ड संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मानित किए गए

1.2k Views
2 years ago
नए संसद भवन पर घमासान, पीएम मोदी को मिला इन पार्टियों का साथ, उद्घाटन में होंगी शामिल
JharkhandNational News

नए संसद भवन पर घमासान, पीएम मोदी को मिला इन पार्टियों का साथ, उद्घाटन में होंगी शामिल

3.3k Views
2 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
5 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
6 days ago
Kerala Assembly Elections: BJP releases first list of 47 candidates
केरल विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम
6 days ago
Chief Secretary-DGP removed before Bengal elections
बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया
6 days ago
Former PM Deve Gowda criticised Rahul's performance
पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account