बीते 24 घंटे में आए 22889 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95 लाख के पार

New Delhi/Atulya Loktantra : देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में 22,889 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुवार को 24,010 मामले सामने आए थे। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 95 लाख को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 22,889 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 लाख के पार हो गई है। वर्तमान में 99,79,447 लोग कोविड-19 के चपेट में आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 338 मरीजों के वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने के बाद देश में कोरोना मृतकों की संख्या 1,44,789 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,20,827 हो गई है, पिछले 24 घंटे में 31,087 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,13,831 है। सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के बीच काफी बड़ा अंतर है। इससे यह पता चलता है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में जा रही है और जल्दी ही देश इस महामारी से जीत जाएगा।

 

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।