Chandigarh/Atulya Loktantra: प्रदेश में हर 10 किलोमीटर की दूरी पर एक कॉलेज खोला जाएगा। यदि कहीं इससे ज्यादा दूरी पर कॉलेज है तो प्रदेशवासी इसकी जानकारी सरकार को देें। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां 15 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज होगा। सीएम पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि 5 वर्षों की तुलना में प्रदेश के इससे पहले 48 वर्षों से करते हुए 5 वर्षों में सरकार ने 97 नए कॉलेज खोले हैं, जबकि इससे पहले प्रदेश में 75 कॉलेज खोले गए थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के हर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
राज्य में सभी हलकों में 161 सरकारी कॉलेज हैं। विस स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह पंचकूला के लिए ऐतिहासिक दिन है। मोरनी हिल्स जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अब तक कोई कॉलेज नहीं था। मुख्यमंत्री ने एक बड़ी सौगात दी है।
बाल आश्रम के लिए पॉलिसी बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए सरकार विशेष पॉलिसी बनाएगी, ताकि उन्हें पढ़ने समेत विभिन्न कार्यों में परेशानी न हो। रविवार को सीएम आवास पर बाल आश्रम में रह रहे बच्चों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। यहां बच्चों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को राखी बांधी। बच्चों के साथ हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा भी मौजूद थी।
वृक्षारोपण को बताया वृक्षबंधन कार्यक्रम
सीएम मनोहर लाल ने वृक्षारोपण को वृक्षबंधन का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि हमें वृक्षों को भी रक्षासूत्र में बांधना होगा। उन्होंने वृक्षों को रक्षासूत्र बांधते हुए इनकी परवरिश करने का संकल्प दिलाया। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई वृक्षबंधन डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया और इसका एप भी लांच किया। इस पर कोई भी विद्यार्थी पौधारोपण व उसकी सुरक्षा करके फोटो अपलोड कर सकता है। इस मौके उन्हें स्वामी विवेकानंद की पुस्तक ‘आई एम इंडिया’ भेंट की गई।