नई दिल्ली: रसूखदार अपराधियों को पुलिस का संरक्षण कोई नई बात नहीं है। हालांकि इसके लिए पुलिस की फजीहत होती आ रही है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके और कानून के बारे में क्या सोचेंगे। पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी रेसलर सुशील कुमार को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से दिल्ली के मंडोली जेल में शिफ्ट किया गया है। यहां सुशील कुमार को 2 नंबर जेल में रखा गया है। इस दौरान तिहाड़ जेल से निकलने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ पुलिसकर्मी ने ली सेल्फी, वायरल हो रही तस्वीरें
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


