हरियाणा के अंबाला कैंट में बहन के हत्यारे भाई कर्ण उर्फ कालू को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। पुलिस कत्ल में इस्तेमाल हथियार बरामद किया। उसके बाद हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने अंबाला सेंट्रल जेल न्यायिक हिरासत भेज दिया। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।
वहीं, कत्ल की गई बहन भावना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसे 41 जगह छोटी तलवार मारी गई। भाई कर्ण ने बेरहमी से उसकी छाती, पीठ, टांग, बाजू और गर्दन पर वार किए और वह जिंदा न बच जाए, इसके लिए छोटी तलवार से उसका गला भी रेत दिया।
जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी कर्ण ने कल सोशल मीडिया पर लाइव आकर हत्या का जिम्मेदार मेरठ के रहने बहनोई अंकुर और अंबाला कैंट के लोकल नेता को बताया था। कर्ण ने कहा था कि बहन ने उनकी बदनामी करवा दी।
कत्ल के बाद वह गृह मंत्री अनिल विज के घर पर सरेंडर करने जा रहा था। मगर, पुलिस ने इससे पहले ही आरोपी को दबोच लिया था। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों के संपर्क में होने की बात कही है।


