कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का गुरुवार (25 जनवरी) को 12वां दिन है। सुबह 8 बजे यात्रा असम से शुरू हुई। 11:30 बजे के करीब यात्रा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शीरहाट पहुंची।
असम से होकर निकली न्याय यात्रा को लेकर काफी विवाद रहा। CM हिमंता ने गुरुवार को कहा- यात्रा की टाइमिंग देखिए। कांग्रेस ने असम में एक बड़ा सांप्रदायिक टकराव भड़काने की साजिश रची थी। इसकी एक झलक हमें गुवाहाटी में मिली थी।राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के दौरान स्थिति बिगाड़ने की कोशिश हुई लेकिन हमारी पार्टी के लोगों और राम भक्तों ने खुद को संयमित रखा। उन्होंने असम में बड़ी घटना नहीं होने दी। मैं आज आपको यह वचन देता हूं – कांग्रेस को असम में और भी कम सीटें मिलेंगी और हम उन्हें अच्छे अंतर से हराएंगे। मैं आज आपसे यह वादा करता हूं।उधर जोरहाट जिला पुलिस ने असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा को उनके खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में नोटिस जारी किया है और उन्हें 31 जनवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है।


