नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी कैबिनेट ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि 750 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।