दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ी CAG रिपोर्ट रखी। 7 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है।
नर्स और डॉक्टर्स की संख्या पर्याप्त नहीं है। महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोग्राम में फंडिंग की कमी है। एंबुलेंस में जरूरी उपकरण नहीं हैं। ICUs की कमी है।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की कम से कम 21 मोहल्ला क्लीनिक में टॉयलेट नहीं है। अस्पतालों में स्टाफ की कमी है। बड़े ऑपरेशन के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
इसके अलावा कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को जो रकम दी थी, उसका इस्तेमाल ही नहीं किया गया। इस रिपोर्ट पर सोमवार को सदन में चर्चा होगी।
इस बीच विधानसभा से सस्पेंड AAP विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है।
शराब नीति पर रिपोर्ट में ₹2002 करोड़ का नुकसान
CM रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन में दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी।
25 फरवरी को LG के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP के 21 विधायकों को निलंबित कर दिया था। गुरुवार को AAP विधायकों ने विधानसभा में 6 घंटे से ज्यादा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- शीशमहल की जांच होगी। पिछली सरकार की तरफ से फॉलोअप नहीं होने की वजह से कई प्रोजेक्ट्स की लागत दोगुनी हो गई है। हम 2000 करोड़ रुपए के शराब नीति घोटाले पर सदन में चर्चा करेंगे।


