पाकिस्तान में एक शटल बस में विस्फोट में 9 चीनी (Chinese Engineers Dead) और चार पाकिस्तानी नागरिकों के मौत के बात चीन और पाकिस्तान (China Pakistan) के बीच मामला बहुत गर्म हो गया है। चीन के खिलाफ पाकिस्तान में बीते तीन साल में ये दूसरी बड़ी घटना है और चीन ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। इस घटना को लेकर चीन सरकार के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के संपादक हू शिजिंग ने एक ट्वीट में सीधे तौर पर पाकिस्तान की क्षमताओं पर सवाल उठा दिए हैं। शिजिंग ने लिखा – इस हमले के लिए जिम्मेदार कायर आतंकी (Pakistan Terror Attack) अब तक सामने नहीं आ पाए हैं। लेकिन वे निश्चित रूप से खोजे जाएंगे और उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान की क्षमताएं पर्याप्त नहीं हैं तो चीन की मिसाइलों और स्पेशल फोर्सेस को काम पर लगाया जा सकता है।
आतंकी हमले पर चीन सख्त, पाकिस्तान मुसीबत में
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


