हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को दो जगह बादल फटा है। सैंज घाटी में जीवा नाला उफान पर आ गया और मणीकर्ण के ब्रह्मगंगा में बादल फटने से यहां के नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। 7 लोगों में 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।
जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया।
गुजरात के सूरत का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटी में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। परवत पाटिया इलाके में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।
मानसून ने देश के लगभग सभी राज्यों में एंट्री ले ली है। गुजरात, एमपी और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। सूरत, सीकर में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां घरों और सड़क पर पानी भर गया है।
सूरत में मरीज को खाट पर डालकर अस्पताल पहुंचाया। जम्मू में तवी नदी में एक आदमी फंस गया। वीडियोज में देखिए देश में बाढ़-बारिश के हालात
पहाड़ों पर भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश के संकेत हैं। अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में 26 जून से मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश तेज होने की संभावना है। जयपुर में मंगलवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 3 इंच से ज्यादा (77.8MM) बारिश हुई।
मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ गुजरने के साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। प्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश की संभावना है।


