अयोध्या में रामलला के दर्शन के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब मंदिर रोजाना करीब 16 घंटे खुला रहेगा। श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6 बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन देंगे।
इस दौरान संध्या आरती के लिए सिर्फ 15 मिनट के लिए कपाट बंद रहेंगे। पहले मंदिर सुबह 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक खुलता था, यानी अब मंदिर डेढ़ घंटे ज्यादा खुला रहेगा।
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टाइम टेबल में बदलाव किया गया है।
सुबह 4 बजे रामलला की मंगला आरती होगी। इसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
सुबह 6 बजे से मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद भक्त रामलला के दर्शन होंगे।
दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। इसके बाद फिर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। इस दौरान 15 मिनट के लिए मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।
रात 10 बजे शयन आरती होगी। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।


