Palwal/ डीएसपी सदर पलवल नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 28 मई 2025 को वरुण सिंह के कुशल निर्देशन में अनाधिकृत रूप से रहने वाले अप्रवासियों के खिलाफ एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया जिसमें कैंप थाना क्षेत्र से पुलिस ने 47 बांग्लादेशी नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है जिनमें 10 पुरुष, 10 महिला, 14 छोटी लड़की तथा 13 छोटे लडके शामिल है। जिला पुलिस ने अब तक 130 अवैध बांग्लादेशियों को अलग-अलग स्थानों से रेस्क्यू किया है जिनके संबंध में डिपोर्ट प्रक्रिया जारी है।
डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के निर्देशानुसार जिला पलवल में अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के क्रम में आज बुधवार को यह कार्रवाई की गई। इन बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ डिपोर्ट प्रकिया नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कब और कैसे अवैध रूप से पलवल में दाखिल हुए। डीएसपी सदर ने यह भी बताया कि जिले में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
पलवल पुलिस की जिला वासियों से अपील-
जिला पुलिस द्वारा सभी जिला वासियों से अपील की गई है कि वे अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सभी भट्टा मालिकों, राइस मील मालिकों तथा अन्य व्यावसायिक संस्थानों से अपील है कि अपने संस्थानों में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा अपने पास रखें तथा पुलिस को भी सूचना दें।


